पहला युवा कराटे कप: मेगा मार्शल आर्ट्स एकेडमी का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते 25 पदक

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। ताजनगरी के एकलव्य स्टेडियम में 4 अक्टूबर 2026 को ‘पहला युवा कराटे कप चैंपियनशिप’ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मेगा मार्शल आर्ट्स एकेडमी के फाइटर्स ने अपनी तकनीक और फुर्ती के दम पर कुल 25 पदकों पर कब्जा किया। प्रतियोगिता का आयोजन क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के 5 से 7 जिलों—मथुरा, गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा, ग्रेटर नोएडा (जीबी नगर), मुजफ्फरनगर, फिरोजाबाद, सहारनपुर तथा फरीदाबाद की टीमों ने हिस्सा लिया।
टेक्निकल कमीशन एवं निर्णायक टीम
चैंपियनशिप को पारदर्शी और सफल बनाने में यूपी रेफरी कमीशन के सिहान सोनू निषाद, अफजल, दिनेश, दिलीप, आदित्य और शुभांगी ने टेक्निकल कमीशन के मेंबर के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। वहीं राखी, सोनिया, शिवम और रवि ने निर्णायक (अंपायर) की भूमिका संभाली। टूर्नामेंट की संपूर्ण व्यवस्था सीमा, गौरव, दिव्यांशु, यशवीर, समीर,भारत और अनूप ने संभाली।
अतिथियों एवं पदाधिकारियों की गरिमामयी मौजूदगी
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के क्षेत्रीय संयोजक राजेश कुलश्रेष्ठ व प्रांत अध्यक्ष रीनेश मित्तल रहे। इस दौरान प्रांत सहमंत्री मोहित वर्मा ने कहा देश का युवा जब मैदान पर उतरेगा तभी उसका शारीरिक मानसिक बौद्धिक विकास होगा खेल जीवन में बहुत महत्व रखता है और यह आत्मरक्षा का खेल सभी देशवासियों को आना चाहिए जिसमें हम अपने आत्मरक्षा के साथ-साथ अपनी बहन बेटियों को भी आत्मनिर्भर बनते हैं विभाग संयोजक राजेश सिंह कुशवाहा, श्रीमती रीना सिंह, अखिल भारतीय मातृशक्ति प्रमुख तथा महानगर कार्यकारि अध्यक्ष राजीव सोई , बिल्लू चौहान मनोनीत सदस्य कैंटोनमेंट बोर्ड राजेश गोयल व मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अशोक अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इसके अलावा, स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ आगरा के माइकल ली, देवजीत घोष और रूप सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। इस पूरी प्रतियोगिता के संयोजक स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ आगरा के सिहान शरद कुमार रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *