आगरा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान दिनॉंक 12 से 15 अक्टूबर तक चित्रकूट में पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली प्रदेशीय सीनियर पुरूष हैण्डबाल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मण्डल सीनियर पुरूष हैण्डबाल टीम का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 08 अक्टूबर, 2026 को अपरान्ह 3.00 बजे से तथा मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 09 अक्टूबर, 2026 को अपरान्ह 2.00 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर किया जायेगा। इन ट्रायल्स में भाग लेने की प्रविष्टि निःषुल्क हैं,तथा मण्डलीय चयनित टीम प्रदेषीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु चित्रकूट जायेगी, जिस पर होने वाला समस्त व्यय खेल विभाग द्वारा वहन किया जायेगा।
अतः सीनियर पुरूष हैण्डबाल के जिला एवं मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी दिनॉंक 08 एवं 09 अक्टूबर, 2026 को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर उपस्थित हों।


