
आगरा, 2 अक्टूबर : गांधी जयंती के अवसर पर ‘स्वच्छता ही सेवा – 2026’ अभियान के तहत आज आकाशवाणी कार्यालय, आगरा में श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह अभियान उप महानिदेशक निलेश कुमार खंडेलवाल , सहायक निदेशक अभियांत्रिकी राजेश वाजपेई के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उनके सहयोग से कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सफाई कार्य में भाग लिया।
श्रमदान के दौरान कार्यालय परिसर, गार्डन क्षेत्र की सफाई, घास की कटाई, खरपतवार हटाने तथा झाड़ियों एवं कचरे को हटाने का कार्य किया गया, जिससे परिसर स्वच्छ और सुंदर दिखाई देने लगा।
श्री खंडेलवाल ने सभी को स्वच्छता को दैनिक आदत बनाने और स्वच्छ भारत के संकल्प में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राजीव यादव ने दी।


