गांधी जयंती पर दो अक्टूबर को ओपन क्रास कंट्री का आयोजन

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 29 सितम्बर, 2026। खेल निदेशालय, उ०प्र० एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आगरा द्वारा दिनाँक 02 अक्टूबर, 2026 को “गाँधी जयन्ती” के उपलक्ष में 05 कि०मी० कास-कन्द्री दौड प्रतियोगिता का आयोजन ओपन पुरूष एवं महिला वर्ग में कराया जायेगा। दौड प्रातः 7.00 बजे स्टेडियम के सदर बाजार मुख्य द्वार से शुरू होकर सदर बाजार होते हुये नन्द चौराहा, आयुक्त निवास, होटल क्लार्कशीराज होते हुये लाल बहादुर शास्त्री चौराहे से मुडकर माल रोड होते हुए मुख्य डाकघर से मुड़कर सौदागर लाइन चौकी से मुड़कर मुडकर एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के सदर बाजार मुख्य द्वार पर दौड़ सम्पन्न होगी।

क्रास कंदी दौड में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी अपना निःशुल्क पंजीकरण क्षेत्रीय खेल कार्यालय, एकलव्य स्टेडियम, आगरा में दिनांक 02 अक्टूबर, 2026 की प्रातः 6.00 बजे तक करा सकते हैं। विजेता खिलाड़ियों को आर्कषक पुरस्कार दिये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *