जिलाधिकारी के सख्त रुख के बाद मेट्रो ने तेज किया सड़क निर्माण, बैरिकेडिंग भी हटाई; जाम से मिलेगी राहत

Press Release उत्तर प्रदेश


सुगम यातायात और आमजन को मिलेगी आवागमन में सहूलियत, टूटी सड़कों की हुई मरम्मत

जिलाधिकारी ने मेट्रो को दिए हैं कड़े निर्देश, एमजी रोड सहित शहर की सड़कों पर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य होगा शुरू

जिलाधिकारी के निर्देश पर यूपीएमआरसी ने तेज किया सड़क सुधार कार्य, अनावश्यक बैरिकेडिंग हटाई गई, गड्ढामुक्त हो रहे प्रमुख मार्ग

आगरा कॉलेज से धाकरान रोड गड्ढामुक्त, एमजी रोड पर कारपेंटिंग, रोलर वर्क कार्य प्रगति पर

आगरा.22.09.2026. शहर में बारिश और जलभराव से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के सुधार के लिए मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है।
आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत यूपीएमआरसी (UPMRC) ने निर्माण कार्य पूरा होने वाले स्थानों और प्रमुख मार्गों पर सड़कों की मरम्मत युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है
आगरा में जिलाधिकारी मनीष बंसल के सख्त रुख के बाद मेट्रो ने एमजी रोड सहित शहर के प्रमुख मार्गों का युद्धस्तर पर निर्माण और गड्ढामुक्त काम शुरू कर दिया है। जाम से निजात दिलाने के लिए प्रमुख स्थानों से बैरिकेडिंग हटाई जा रही है

जिलाधिकारी ने आमजन की समस्या को देखते हुए मेट्रो अधिकारियों को तलब किया था। जिसके बाद सड़क निर्माण शुरू करा दिया गया है।मेट्रो ने जहां यू-गर्डर रखे जा चुके हैं या पिलर बन गए हैं, वहां बैरिकेडिंग हटाकर सड़क निर्माण तेज कर दिया है। सर्वाधिक ट्रैफिक वाले आगरा कॉलेज,रावली मंदिर, कलेक्ट्रेट एमजी रोड को गड्ढामुक्त कर कारपेंटिंग , रोलर वर्क का कार्य किया गया है।

सोमवार रात एमजी रोड पर पिलर संख्या 186 से 171 तक एक साइड का काम पूर्ण किया गया तथा मरम्मत का काम युद्धस्तर पर जारी था। जिलाधिकारी ने स्पष्ट हिदायत दी है कि जहां भी अनावश्यक बैरिकेडिंग हो उसे तत्काल हटाकर जनता की सुविधा सुनिश्चित की जाए।मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि एमजी रोड पर आगरा कॉलेज से धाकरान तक रोड कारपेटिंग शुरू कर दी गई है, रोलिंग वर्क प्रगति पर है पिलर संख्या 186 से 171 तक एक साइड का काम पूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *