एम डी जैन के अमन को मिला टैबलेट

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। एम डी जैन के छात्र अमन को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिये टेबलेटल प्रदान किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के योग को जीवन अहम हिस्सा स्वास्थ एवं मानसिक तनाव को दूर करनेके लिए, सकारात्मकता लाने को जोर देते हुए आदेश के क्रम में आज जिला विकास अधिकारी भावना यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र पाल सिंह तोमर, एवं जनपदीय क्रीड़ा सचिव डॉ रीनेश मित्तल ने एमडी जैन इंटर कॉलेज के कक्षा 10 के छात्र अमन को 2025 में राष्ट्रीय योग ओलंपियाड जनपद स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने, मंडल स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने, राज्य स्तर पर स्वर्ण जीतने एवं कन्याकुमारी में राष्ट्रीय योग ओलंपियाड मै शानदार प्रदर्शन करने पर एक टेबलेट प्रदान किया। पूरे उत्तर प्रदेश के 4 छात्र, 4 छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिये टेबलेट प्रदान किए गये है।
अमन को पुरस्कार स्वरूप टैबलेट मिलने पर संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडलराकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वित्तीय विश्व प्रताप सिंह ,वीरेंद्र सिंह एमडी जैन इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन पीएनसी ,प्रबंधक अखिल कुमार बरोलिया, प्रधानाचार्य डॉ संजय गर्ग आदि ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *