
आगरा। ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के कोषाध्यक्ष एवं अधिवक्ता योगेन्द्र वार्ष्णेय की सूचनानुसार पश्चिम बंगाल राज्य के कोलकता ज़िले में ताइक्वान्डो फैडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा पश्चिम बंगाल ताइक्वान्डो संघ के सहयोग से 25 से 27 अगस्त तक श्रमिक कल्याण केंद्र, बेलघारिया, के इंडोर हॉल में आयोजित होने वाले पूमसे राष्ट्रीय निर्णायक ताइक्वान्डो सेमिनार में आगरा के इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा उत्तर प्रदेश की ओर से करेंगे प्रतिभाग।
उपरोक्त सेमिनार में प्रशिक्षण दक्षिण कोरिया ,वर्ल्ड ताइक्वान्डो एवं कुकिवान के 8वी डान ब्लैक बैल्ट धारक,अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक ग्रैंड मास्टर वनयोंग ली प्रदान करेंगे ।मास्टर पंकज शर्मा ने बताया , उक़्त(ताइक्वान्डो पूमसे) रीफ़्रेशर एवं फ्रेशर राष्ट्रीय निर्णायक सेमिनार को उत्तीर्ण करने के बाद वह वर्तमान में विश्व स्तर पर ताइक्वान्डो पूमसे में हुए नवीन परिवर्तनों से अपने आप को अपडेट कर सभी आगरा के ताइक्वान्डो खिलाड़ियों को लाभान्वित करेंगे।
उल्लेखनीय है मास्टर पंकज शर्मा अभी तक पूरे देश में समय-समय पर आयोजित होने वाले विभिन्न अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के रीफ़्रेशर सेमिनारों में अनेक बार सम्मिलित होकर अपने आप को नवीन नियमों की जानकारियों से अपडेट करते रहते हैं ताकि खिलाड़ियों को विश्व स्तर की नवीन जानकारियों एवं नियमों की जानकारी प्रदान की जा सकें ।


