आगरा । ज़िला ताइक्वान्डो संघ के कोषाध्यक्ष एवं अधिवक्ता योगेन्द्र वार्ष्णेय की सूचनानुसार हरियाणा, सोनीपत ज़िले के ब्राइट स्कॉलर स्कूल के इंडोर हॉल में संपन्न हुई प्रथम फाइटर कप ओपन राष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में आगरा के ताइक्वान्डो खिलाड़ियों ने अपना अपना शानदार प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग करते हुए विभिन्न वर्गों एवं स्पर्धाओं में 23 स्वर्ण,3 रजत व 5 कांस्य सहित कई 31 पदक जीतकर आगरा ज़िले का नाम रौशन किया ।
पदक विजेता खिलाड़ी इस प्रकार हैं:-
स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी:-
इंटरनेशनल मास्टर पंकज शर्मा एवं सन्तोष कुमार सिंह ने 3-3,प्रदीप गौर,यशस्वी गौतम सोहंग भटनागर,एंजल सिंह, अनन्या सिंह ने 2-2, संगीता शर्मा,गौरांशी कटारा, परी,इक्षा सत्संगी,माधव गौतम,यज्ञ अग्रवाल एवं वात्सल्य दीक्षित ने 1-1 स्वर्ण पदक जीते ।
रजत पदक विजेता :-
आदित्य जादौन,जतिन बघेल एवं तनिष्का सिंह।
कांस्य पदक विजेता:-
सुदर्शन देबनाथ,सूर्यांश रस्तोगी, प्रेरणा चाहर,इशांत कुमार एवं शिवम उप्रैती।
उपरोक्त विजेता खिलाड़ियों को दिनेश चंद्र शर्मा,डॉ यू के शर्मा,नरेंद्र शर्मा,अमित शर्मा, मधु शर्मा, हरिकांत शर्मा एवं नवनीत कुलश्रेष्ठ ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं ।
उपरोक्त प्रतियोगिता में 17 राज्यों के 700 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया ।


