आगरा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर एवं जिला आगरा द्वारा बेलगांज कार्यालय पर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद राष्ट्रगीत एवं देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए गए।
जिला अध्यक्ष गिरिराज अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर सभी व्यापारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मिष्ठान वितरण भी किया गया। व्यापारियों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमोद गुप्ता, पार्षद अनुराग चतुर्वेदी, गिर्राज अग्रवाल, राजकुमार गुरनानी, दीपक शर्मा, किशोर बुधरानी, अनुराग गोयल, रामकुमार गोयल, मेघराज, दियालानी, निर्मल जैन, रोहित आयलानी,महिला मंडल अध्यक्ष आशा अग्रवाल, जितेंद्र सिंह गहलोत, विकास जेठवानी, अमित गर्ग, अंकित बंसल, प्रवीण कुमार, दीपक अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, शैलेश खंडेलवाल, निखिल मटलानी, विकास अग्रवाल, डिंपल गुप्ता, मनोज गुप्ता, संदीप गोयल, राजेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, रमांशु शर्मा, सुमित अग्रवाल, प्रथम अग्रवाल, राहुल बंसल नीरज अग्रवाल विकास अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह में व्यापारियों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।


