उत्तर मध्य रेलवे की सौगात: प्रयागराज-वेरावल स्पेशल ट्रेन को मिले 2 नए ठहराव

Press Release उत्तर प्रदेश

गाड़ी संख्या 04173/04174 प्रयागराज-वेरावल-प्रयागराज विशेष गाड़ी का झींझक एवं फफूंद स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 04173/04174 प्रयागराज-वेरावल-प्रयागराज साप्ताहिक विशेष गाड़ी को झींझक एवं फफूंद स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। अब इन क्षेत्र के यात्रियों को वेरावल एवं प्रयागराज की दिशा में यात्रा करने के लिए सीधा और सहज विकल्प मिलेगा। इस ठहराव के फलस्वरूप ट्रेन संख्या 04173 (प्रयागराज-वेरावल) के इटावा स्टेशन के समय में संशोधन किया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है-
गाड़ी का विवरण एवं संचालन अवधि:
गाड़ी सं. 04173 प्रयागराज-वेरावल स्पेशल: प्रत्येक गुरुवार को प्रयागराज से दिनांक 13.08.2026 से 24.09.2026 तक।
गाड़ी सं. 04174 वेरावल-प्रयागराज स्पेशल: प्रत्येक शुक्रवार को वेरावल से दिनांक 14.08.2026 से 25.09.2026 तक।

नवीन समय-सारणी एवं ठहराव (प्रभावी तिथि: 13.08.2026 से 24.09.2026):
समय एवं ठहराव-
04173 प्रयागराज-वेरावल स्टेशन 04174 वेरावल-प्रयागराज
वर्तमान समय संशोधित समय वर्तमान समय संशोधित समय
1010 प्रस्थान कोई परिवर्तन नहीं प्रयागराज 0550 आगमन कोई परिवर्तन नहीं
— — 1348-1350 झींझक — — 0028-0030
— — 1413-1415 फफूंद — — 0010-0012
1428-1430 1443-1445 इटावा 2258-2300 कोई परिवर्तन नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *