आगरा। जनपदीय आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहगंज के प्रांगण में माध्यमिक विद्यालयों की 70 वी जनपद स्तरीय बालिका शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक बालिका शिक्षा बीपी सिंह रहे। उन्होंने व प्रधानाचार्य किरण लता एवं मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया । इसके पश्चात प्रतियोगिता प्रारंभ हुई और प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय मानकों को दृष्टिगत रखते हुए शतरंज एसोसिएशन के आर पी सिंह और उदय शर्मा ने प्रतियोगिता को बहुत ही व्यवस्थित रूप से संचालित किया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे 14 वर्ष में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहगंज विजेता
और राजकीय बालिका हाई स्कूल बल्हेरा उपविजेता और रामचंद्र सर्राफ गर्ल्स इंटर कॉलेज , और रामस्वरूप सिंघल गर्ल्स इंटर कॉलेज तीसरे स्थान पर रहे
17 वर्ष बालिका में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहगंज विजेता और राजकीय हाई स्कूल बल्हेरा उप विजेता और रामस्वरूप सिंघल गर्ल्स इंटर कॉलेज तीसरे स्थान पर रहे जबकि 19 वर्ष बालिका में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहगंज विजेता रामस्वरूप गर्ल्स इंटर कॉलेज उपविजेता और वीरांगना अवंती बाई राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कलाल खेरिया तीसरे स्थान पर रहा।
पुरस्कार वितरण विद्यालय की प्रधानाचार्य किरनलता जनपदीय क्रीड़ा सचिव डॉ रीनेश मित्तल, आरपी सिंह ने किया संचालन क्रीडा अध्यापिका उपमा देवी ने किया इस अवसर पर अनिल कुमार, पंकज कुमार, शाहतोश गौतम, रीता यादव,उषा सिंह, विनीता शर्मा,बबीता अग्रवाल, अन्नपूर्णा, प्रज्ञा राय , चरणदासी रोली गॉड, पूनम, मीनू, अंजना, शीला कुमारी, सुजाता, नमिता, दामिनी,रिजवाना, नीलम रमा शर्मा आदि उपस्थित थे।


