
आगरा, 4 अगस्त। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में प्रदेशीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन दिनाँक 04 से 06 अगस्त, 2026 एवं महिला जिमनास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन दिनाँक 04 से 05 अगस्त, 2026 तक एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर किया जा रहा हैं। इस प्रतियोगिता में कबड्डी खेल में कुल 18 मण्डल एवं छात्रावास की टीम सहित कुल 19 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। तथा जिमनास्टिक में 11 मण्डल, स्पोर्ट्स कालेज एवं छात्रावास सहित कुल 13 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
उक्त प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत आज दिनाँक 04 अगस्त, 2026 को खेले मैचो के परिणाम निम्नवत हैं:-
कबड्डीः- आज खेले गये पहले मैच में वाराणसी मण्डल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अलीगढ़ की टीम को 29-13 से हराया। दूसरे मैच में गोरखपुर की टीम ने एकतरफा मुकाबले में बस्ती को 34-4 से पराजित किया। तीसरे मैच में मुरादाबाद मण्डल की टीम के खिलाड़ियो ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए देवीपाटन की टीम करे को 43-20 से शिकस्त दी। अगले मैच में कानपुर ने चित्रकूट धाम को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 24-20 से हराया। अलीगढ़ की टीम ने अयोध्या को 34-10 से परास्त किया। अगले मैच में आगरा मण्डल टीम ने आजमगढ़ को संघर्षपूर्ण मैच में 23-20 से हराया। प्रयागराज तथा लखनऊ के मध्य हुएं मुकाबले में लखनऊ की टीम ने प्रयागराज को 38-20 से शिकस्त दी। बरेली एवं झॉसी के मध्य हुए मैच में बरेली ने 33-22 से हराया। अगले मैच में आगरा छात्रावास की टीम ने एकतरफा हुएं मुकाबले में गोरखपुर की टीम को 42-09 से पराजित किया।
आज के मैचों में निर्णायकों की भूमिका श्री सुनील श्रीवास्तव, श्री मनीष दिवाकर, श्री विनोद चौधरी, श्री अश्वनी चौधरी, श्री विकम, श्री संजय, श्री सत्यदेव, श्री कन्हैया, श्री पवन, श्री जयप्रकाश, श्री संतोष लोधी एवं श्री विनीत सारस्वत ने निभाई। प्रतियोगिता श्रीमती विजय लक्ष्मी, सहायक प्रशिक्षिका की निर्देशन में आयोजित की गई।
जिमनास्टिकः
आगरा खेले गये फ्लोर एक्सरसाइज ईवेण्ट में कु० श्रद्धा (आंगरा छात्रावास) प्रथम, कु० कल्पना (आगरा
छात्रावास)- द्वितीय एवं कु० पूनम (स्पो०का गोरखपुर) तृतीय रहीं। टेबलवाल्ट ईवेण्ट में अनन्या गुप्ता (आगरा मण्डल)-प्रथ्म, कु० अंशिका (आगरा छात्रावास)- द्वितीय एवं शिल्पी (गोरखपुर मण्डल)- तृतीय रहीं।
आज के मैचो के निर्णायक कु० पूजा शर्मा, राजेश यादव, जावेद, रामप्रवेश दुबे, हिमांशु शर्मा, श्रीअभय कुमार, श्रीशिवम यादव एवं विकास यादव रहें।


