जिला यूथ बास्केटबाल टीम घोषित

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। बास्केटबॉल संघ के सचिव डॉ हरि सिंह ने बताया कि 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पश्चात प्रदेशीय यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप जोकि 22 से 28 जुलाई को गलगोटिया यूनिवर्सिटी नोएडा में खेली जाएगी, के लिए आगरा जिले की बालक वर्ग की टीम आज ताज नगरी स्थित सैंट एंड्रयूज प्रीमियर स्कूल में आज घोषित की गई। टीम की घोषणा संयुक्त सचिव डॉ रीनेश मित्तल ने की। इनमें से 12 बालक कल सुबह आईएसबीटी से बस द्वारा नोएडा जाएगे ।टीम इस प्रकार है-टीम के कोच कन्हैया पाठक और टीम मैनेजर हिमांशी राजपूत होंगे। टीम इस प्रकार है – श्यामू,गुलशन,अभय, अमन,भरत,धैर्य,अमन, राठौर,त्रिशांक, शशांक, प्रेम,तनिष्क,अनिरुद्ध।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *