10 ट्रेडों के आवेदकों का साक्षात्कार 21 से 28 जुलाई तक होगा आयोजित, 11 बजे मूल अभिलेखों के साथ जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र पहुंचें अभ्यर्थी
आगरा. 16.07.2026/उपायुक्त उद्योग ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण हेतु दिनांक 16 जुलाई, 2026 तक प्राप्त आवेदन पत्रों के सापेक्ष लाभार्थियों के चयन के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है।
उपायुक्त उद्योग ने बताया कि विभिन्न ट्रेडों के आवेदकों के साक्षात्कार 21 जुलाई से 28 जुलाई, 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टोकरी बुनकर, लोहार, सुनार एवं कुम्हार ट्रेड के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 21 जुलाई, बढ़ई एवं मोची ट्रेड का 23 जुलाई, राजमिस्त्री एवं नाई ट्रेड का 24 जुलाई, हलवाई ट्रेड का 27 जुलाई तथा धोबी ट्रेड का 28 जुलाई, 2026 को आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने सभी संबंधित आवेदकों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथि को प्रातः 11:00 बजे, कार्यालय जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, आगरा में अपने मूल अभिलेखों, जिनमें आवेदन पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं बैंक पासबुक शामिल हैं, के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।


