कुछ ट्रेनों का परिचालन नियंत्रित रहेगा

Press Release उत्तर प्रदेश

होडल–शोलाका खंड पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग कार्य हेतु नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक, कुछ ट्रेनों का परिचालन नियंत्रित रहेगा

आगरा मंडल के अंतर्गत होडल -शोलाका स्टेशन खंड के मध्य तीसरी एवं चौथी रेल लाइन पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली के कमीशनिंग कार्य के लिए 14 जुलाई 2026 से 18 जुलाई 2026 तक नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किया जाएगा। इस कार्य के दौरान किसी भी यात्री गाड़ी को निरस्त, मार्ग परिवर्तित अथवा शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट नहीं किया जाएगा। हालांकि परिचालनिक कारणों से निम्नलिखित गाड़ियों का संचालन निर्धारित अवधि के लिए नियंत्रित (Regulate) किया जाएगा—
1.-12060 हजरत निजामुद्दीन–कोटा जनशताब्दी एक्सप्रेस – 14.07.2026 से 17.07.2026 तक 40 मिनट (4 ट्रिप), तथा 18.07.2026 को 50 मिनट (1 ट्रिप)।
2.-12190 हजरत निजामुद्दीन–जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस – 14.07.2026 से 17.07.2026 तक 30 मिनट (4 ट्रिप), तथा 18.07.2026 को 40 मिनट (1 ट्रिप)।
3.-12716 अमृतसर–हजूर साहिब नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस – 14.07.2026 से 17.07.2026 तक 25 मिनट (4 ट्रिप), तथा 18.07.2026 को 40 मिनट (1 ट्रिप)।
4.-22660 योग नगरी ऋषिकेश–तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस – 14.07.2026 से 17.07.2026 तक 20 मिनट (3 ट्रिप)।
5.-22868 हजरत निजामुद्दीन–दुर्ग एक्सप्रेस – 18.07.2026 को 100 मिनट (जिसमें 40 मिनट उत्तर रेलवे एवं 60 मिनट आगरा मंडल में)।
6.-11078 जम्मू तवी–पुणे झेलम एक्सप्रेस – 18.07.2026 को 95 मिनट।
7.-20424 फिरोजपुर–सिओनी एक्सप्रेस – 18.07.2026 को 85 मिनट।
8.-18478 योग नगरी ऋषिकेश–पुरी उत्कल एक्सप्रेस – 18.07.2026 को 75 मिनट।
09.-12903 मुंबई सेंट्रल–अमृतसर गोल्डन टेम्पल मेल – 18.07.2026 को 95 मिनट (40 मिनट डब्ल्यूसीआर एवं 55 मिनट आगरा मंडल में)।
10.-20807 विशाखापट्टनम–अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस – 18.07.2026 को 80 मिनट (40 मिनट झांसी मंडल एवं 40 मिनट आगरा मंडल में)।

रेलवे प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति रेलवे हेल्पलाइन 139, NTES अथवा संबंधित स्टेशन से अवश्य प्राप्त कर लें। यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेलवे को खेद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *