19वीं इण्टर हाउस ज़िला ताइक्वान्डो प्रतियोगिता शुरू , माधव गौतम,ध्रुव चाहर,युवान धनगर,सनी, सूर्यांश रस्तोगी, गौरांशी कटारा,परी माथुर, शब्दा मेहता,पलक सिंह,सूमुल एवं तनिष्का सिंह ने जीते अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के कोषाध्यक्ष (एडवोकेट) योगेन्द्र वार्ष्णेय की सूचनानुसार आगरा के स्वामी बाग हायर सेकेंड्री स्कूल के प्रांगण में 2 दिवसीय निःशुल्क 19वीं इण्टर हाउस ज़िला ताइक्वान्डो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पहले दिन बालक एवं बालिकाओ के फाइट एवं पूमसे के रोमांचक मुकाबले खेले गए । प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा सी ई ओ संगीता शर्मा द्वारा किया गया ।

ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा महासचिव पंकज शर्मा के अनुसार ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा द्वारा आयोजित प्रतियोगिता सब जूनियर, कैडेट,जूनियर एवं सीनियर बालक एवं बालिका फाइट एवं पूमसे वर्ग में खेली जा रही है ।
आज के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी इस प्रकार हैं:-
बालक फाइट:-माधव गौतम,ध्रुव चाहर,युवान धनगर,सनी सूर्यांश रस्तोगी, आदित्य,गगन चौधरी,आरव सारस्वत,शिवम शर्मा,ओजस वर्मा,आर्यवीर सिंह,लक्ष्य गौतम, अभिमन्यु सिंह चौहान, महेंद्र प्रताप चौहान,ऋषभ कुमार एवं राम अविकल दीक्षित ।

बालक फाइट:- गौरांशी कटारा,परी माथुर,शब्दा मेहता,पलक सिंह,सूमुल एवं तनिष्का सिंह।

पूमसे बालिका स्वर्ण पदक विजेता:-काव्या पांडेय,यशस्वी गौतम एवं इक्षा सत्संगी।
पूमसे बालक :-स्वर्ण पदक विजेता:-सोहांग भटनागर ।

-समाचार लिखे जाने तक मुक़ाबले जारी थे जो 7 बजे तक खेले जाएँगे ।

-मंगलवार को मुक़ाबले शाम 4 बजे से खेले जाएँगे । समापन 6.30 बजे किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *