आगरा रेल मंडल ने नॉन कन्वेंशनल सोर्स ऑफ अर्निंग से अर्जित किया 66.40 लाख रुपये का राजस्व

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। आगरा रेल मंडल ने विविध (Sundry) नॉन कन्वेंशनल सोर्स ऑफ अर्निंग के अंतर्गत एटीएम, वॉटर वेंडिंग मशीन, क्लॉक रूम आदि से माह जून 2026 में 66.40 लाख रुपये का रेल राजस्व अर्जित किया है। पिछले वर्ष जून 2025 में इसी मद से 16.16 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस प्रकार आगरा मंडल ने गत वर्ष की तुलना में 311.26 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। मंडल रेल प्रबंधक, आगरा श्री गगन गोयल के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अंकित गुप्ता के निर्देशन में यह उपलब्धि प्राप्त की गई है।

जनसंपर्क अधिकारी श्री संजय कुमार गौतम ने बताया कि आगरा मंडल द्वारा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ विभिन्न नॉन कन्वेंशनल माध्यमों से रेल राजस्व में निरंतर वृद्धि के लिए प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। एटीएम, वॉटर वेंडिंग मशीन, क्लॉक रूम सहित अन्य सुविधाओं के सुव्यवस्थित संचालन से यात्रियों को लाभ मिल रहा है तथा रेलवे की आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हो रही है।
आगरा मंडल भविष्य में भी यात्री सुविधाओं के विस्तार और राजस्व संवर्धन के लिए विभिन्न नवाचारों एवं योजनाओं को प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *