यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 64167/64168 गाजियाबाद–टूंडला– गाजियाबाद दैनिक ईएमयू (12 कोच) का परिचालन 15.07.2026 से अस्थायी रूप से आगरा सिटी स्टेशन तक विस्तारित किया जा रहा है।
इस विस्तार से आगरा सिटी, यमुना ब्रिज, छलेश्वर, एतमादपुर एवं टूंडला क्षेत्र के यात्रियों को गाजियाबाद तथा मध्यवर्ती स्टेशनों के लिए बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध होगा।
गाड़ी संख्या 64167 (गाजियाबाद–आगरा सिटी दैनिक ईएमयू)
गाजियाबाद से प्रस्थान प्रातः 06:10 बजे, टूंडला आगमन 11:25 बजे एवं प्रस्थान 11:35 बजे, एतमादपुर आगमन 11:47 बजे एवं प्रस्थान 11:48 बजे, छलेश्वर आगमन 12:05 बजे एवं प्रस्थान 12:06 बजे, यमुना ब्रिज आगमन 12:13 बजे एवं प्रस्थान 12:14 बजे तथा आगरा सिटी आगमन 12:45 बजे।
गाड़ी संख्या 64168 (आगरा सिटी–गाजियाबाद दैनिक ईएमयू)
आगरा सिटी से प्रस्थान 14:20 बजे, यमुना ब्रिज आगमन 14:35 बजे एवं प्रस्थान 14:36 बजे, छलेश्वर आगमन 14:43 बजे एवं प्रस्थान 14:44 बजे, एतमादपुर आगमन 15:01 बजे एवं प्रस्थान 15:02 बजे, टूंडला आगमन 15:30 बजे एवं प्रस्थान 15:40 बजे तथा गाजियाबाद आगमन 19:50 बजे।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व गाड़ी की अद्यतन स्थिति एनटीईएस ऐप अथवा रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से अवश्य जांच लें।


