महिला खेलों के प्रदेशीय कबड्डी और जिमनास्टिक प्रतियोगिता के ट्रायल आगरा में

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। अंडर-25 प्रदेशीय महिला खेलों के प्रदेशीय कबड्डी और जिमनास्टिक प्रतियोगिता के लिये ट्रायल आगरा के एकलव्य स्टेडियम में 4 से 6 अगस्त तक होंगे। जबकि जिलास्तरीय ट्रायल 31 जुलाई को और मंडलीय ट्रायल एक अगस्त को स्टेडियम में होंगे।
तैराकी और टेबल टेनिस के जिला स्तरीय ट्रायल 17 जुलाई को, मंडलीय 18 जुलाई को होंगे। बास्केटबाल, हैंडबाल के ट्रायल 23  जुलाई को जिला स्तरीय तथा 24 जुलाई को मंडलीय ट्रायल होंगे। खोखो, वालीबाल के जिला स्तरीय 6 अगस्त को तथा मंडलीय 7 अगस्त को होंगे। टेनिस, हाकी 17, 18 अगस्त और एथलेटिक्स , बैडमिंटन 20,21 अगस्त को क्रमशः जिला और मंडलीय ट्रायल होंगे। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने विज्ञप्ति में दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *