
आगरा। मण्डल रेल प्रबंधक गगन गोयल के दिशा-निर्देश एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता के नेतृत्व में तथा संजय गौतम सहायक वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग के सुपरविज़न में अछनेरा जंक्शन स्टेशन पर दिनांक-08.07.2026 को अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध एक विशेष टिकट जांच का आयोजन किया गया ।
उक्त जांच अभियान में बाबू लाल CTI/IDH, बलजीत सिंह CTI/AF एवं गुलज़ार मोहम्मद CTI/RKM के अलावा अन्य टिकट जांच कर्मचारी तथा रेल सुरक्षा बल स्टाफ मौजूद रहा । जांच के अंतर्गत अछनेरा जंक्शन स्टेशन के प्लेटफार्म के अतिरिक्त गाड़ी सं0-14863, 12308, 64620 19666, 64621, 55331, 22987 एवं 15633 को भी चैक कराया गया । उक्त जांच में 27 बिना टिकट यात्रियों से 24140/- एवं अनियमित रूप से यात्रा करने वाले 45 यात्रियों से 31840/ सहित कुल 72 यात्रियों से 55980/- रुपये का रेल राजस्व वसूल किया गया।
जन संपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि इस प्रकार के टिकट जांच अभियान मण्डल में निरंतर चलाये जा रहे है, जिससे अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों पर रोक लगाई जा सके । अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित टिकट लेकर तथा निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करें तथा रेल परिसर मे गंदगी एवं धूम्रपान न करें ।


