
आगरा। 70वीं आगरा जनपदीय माध्यमिक विद्यालय बालक ताइक्वान्डो प्रतियोगिता महर्षि परशुराम इण्टर कॉलेज,यमुना किनारा पर जबकि बालिका आगरा जनपदीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता श्री केदार नाथ सेकसरिया कन्या इण्टर कॉलेज,बेलनगंज पर संभावित तिथि 28 एवं 29 सितंबर को आयोजित होगी । आगरा मंडलीय बालक एवं बालिका ताइक्वान्डो प्रतियोगिता आगरा में संभावित तिथि 5 या 6 अक्टूबर को आयोजित होगी ।
70वीं उत्तर प्रदेशीय राज्य ताइक्वान्डो प्रतियोगिता पहली बार गोरखपुर में संभावित तिथि 30 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक आयोजित होगी । 70वीं स्कूल गैम्स फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया (एस जी एफ आई) राष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता अंडर 14-वर्ष बालक नागालैंड के दिसपुर शहर में सम्भावित तिथि 14 से 18 दिसंबर तक आयोजित होगी ।
अंडर-14 वर्ष बालिका – हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर शहर में सम्भावित दिसम्बर माह के द्वितीय सप्ताह में आयोजित होगी ।
अंडर-17 वर्ष बालक एवं बालिका- जम्मू एंड कश्मीर के जम्मू शहर में सम्भावित 01 से 05 दिसम्बर तक आयोजित होगी ।
अंडर-19 वर्ष बालक एवं बालिका झारखण्ड के रांची शहर में सम्भावित दिसम्बर के प्रथम सप्ताह में आयोजित होगी ।
5 वीं डान ब्लैक बैल्ट धारक अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वान्डो खिलाड़ी एवं अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रशिक्षक मास्टर पंकज शर्मा के अनुसार इस वर्ष भी 70वीं माध्यमिक विद्यालय ज़िला एवं मंडलीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता वर्ल्ड ताइक्वान्डो द्वारा 1 जनवरी 2026 से लागू नए नियमों के अनुसार आयोजित की जाएगी साथ ही ई एस एस (इलेक्ट्रॉनिक स्कोरिंग सिस्टम) एवं पी एस एस (प्रोटेक्ट स्कोरिंग सिस्टम) के माध्यम से सभी को बड़ी एल ई डी स्क्रीन पर लाइव स्कोर दिखा कर की जाएगी ।
मास्टर पंकज शर्मा के अनुसार पी एस एस क्या है ?
आधुनिक ताइक्वान्डो में (पारदर्शिता एवं निष्पक्षता हेतु) विशेषकर ओलम्पिकस में पी एस एस का ही उपयोग किया जाता है ।
सेंसर:- खिलाड़ियों द्वारा पहने जाने वाले विशेष चेष्ट गार्ड्स एवं हेड गियर के अंदर एवं खिलाड़ियों के पैरो के मौजों में इलेक्ट्रॉनिक सेंसर लगे होते हैं जो ब्लूटूथ प्रणाली पर कार्य करते हैं,जब एक खिलाड़ी विरोधी खिलाड़ी के चेस्ट या सिर पर निर्धारित फ्रीक्वेंशी से वार या किक मारता है तो सेंसर उस प्रहार (फ्रीक्वेंशी) को मापकर तुरन्त वायरलेस तरीक़े से स्कोर को कंप्यूटर पर सिग्नल भेज देता है और लाइव स्कोर एल ई डी स्क्रीन पर प्रदर्शित होता है जो सभी उपस्थित को दिखाई देता है । ये तकनीक निष्पक्षता को प्रदर्शित करती है, मानवीय गलतियों को समाप्त कर प्रतियोगिता में पक्षपात को पूर्ण रूप से दूर कर पारदर्शिता लाती


