
आगरा। सराय ख्वाजा पेट्रोल पंप के सामने श्री सिद्ध राजगुरु ठाकुर नाथ योगेश्वर जी का 59 व वार्षिक उत्सव आस्था और भक्ति और हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु की प्रतिमा पर,हासाराम खेमानी गंगाराम चंदानी द्वारा दीप जलाकर गुरु की आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस पावन अवसर पर पीर गुरु डॉ. शंकरनाथ योगी जी के पावन आशीर्वाद से जन-सेवा के कार्यों का आगाज किया गया। वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में स्थानीय स्तर पर भव्य भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही, भीषण गर्मी को देखते हुए जनमानस की सेवा के लिए शरबत प्याऊ की भी स्थापना की गई।कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों ने कहा कि, “गुरु चरणों में शीश झुकाकर ही वास्तविक सेवा का मार्ग प्रशस्त होता है। गुरु जी की प्रेरणा से ही हम समाज सेवा के इस छोटे से प्रयास को आगे बढ़ा रहे हैं।”
वार्षिकोत्सव के मुख्य आकर्षण में गुरु जी की तस्वीर के समक्ष आरती करना और उनके द्वारा दिखाए गए सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना रहा। इस पुनीत अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं और सेवादारों ने गुरु जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और उनके आशीर्वाद से समाज कल्याण की कामना की। हासाराम खेमानी , सुंदरलाल चेतवानी ,सुशील नोतनानी, संजय नोतनानी , मनोज नोतनानी, गंगाराम चंदानी, रूपचंद चंदानी,दिलीप खेमानी, मनोज खेमानी, पुनीत चंदानी, हीरा खेमानी ,जितेंद्र बालचंदानी, दीपक, तरूण, विक्की खेमानी, भावेश, साबू, अक्षय, निखिल, ओम चंदानी आदि का सहयोग रहा


