एम.एस. चौहान मेमोरियल फुटबॉल लीग के पांचवें दिन यादव फुटबॉल क्लब की शानदार जीत

SPORTS उत्तर प्रदेश
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए समाजसेवी गजेंद्र सिंह। साथ में आगरा फुटबाल संघ के अध्यक्ष बिल्लू चौहान।

आगरा, 02 जुलाई 2026। आगरा रीजन फुटबॉल एसोसिएशन (ARFA) द्वारा आयोजित एम.एस. चौहान मेमोरियल आगरा रीजन मेन्स फुटबॉल लीग 2026-27 के पांचवें दिन रोमांचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट खेल कौशल के साथ संपन्न हुए। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

आज के प्रथम मैच के मुख्य अतिथि संजय शर्मा  क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आगरा तथा द्वितीय मैच के मुख्य अतिथि  गजेन्द्र सिंह वरिष्ठ समाजसेवी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डी.एफ.ए. आगरा रीजन के अध्यक्ष बिल्लू चौहान ने की।

अपने संबोधन में  गजेन्द्र सिंह ने कहा कि “फुटबॉल जैसे टीम खेल युवाओं में समर्पण, एकता और संघर्ष की भावना विकसित करते हैं। आगरा रीजन फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा खिलाड़ियों को निरंतर अवसर उपलब्ध कराना अत्यंत सराहनीय पहल है।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए  बिल्लू चौहान ने कहा कि संस्था का उद्देश्य प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रतियोगिताओं का आयोजन करना है। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, खेल भावना एवं खेल के प्रति समर्पण बनाए रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में   राघवेन्द्र सिंह चौहान (मीडिया प्रभारी, डी.एफ.ए. आगरा रीजन),  जोगेंद्र सिंह चौहान, आदित्य चौहान (सचिव, आगरा फुटबॉल अकादमी),  वीरेंद्र सिंह चौहान (बॉबी भाई) तथा राष्ट्रीय खिलाड़ी श्री अक्षय सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

मैच परिणाम

दिन का पहला मुकाबला यादव फुटबॉल क्लब, आगरा एवं के.आर. फुटबॉल क्लब, मथुरा के मध्य खेला गया। यादव फुटबॉल क्लब ने शानदार आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए के.आर. फुटबॉल क्लब को 7–3 के बड़े अंतर से पराजित कर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। मैच के दौरान यादव फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा और दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।

दिन का दूसरा मुकाबला यूनाइटेड फुटबॉल क्लब एवं आगरा फुटबॉल अकादमी के मध्य खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने 2–0 से जीत दर्ज की। टीम की ओर से पहला गोल विकास ने तथा दूसरा गोल आर्यन ने किया।

प्रतियोगिता के मैचों का सफल संचालन रेफरी मनोहर सिंह चाहर, परमजीत सिंह ‘पम्मी’, अजय यादव,  योगेश वर्मा,  बाबर खान एवं  अक्षय सिंह ने किया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन एवं व्यवस्थाओं में  अर्चना सिकरवार , उर्वशी सिकरवार,  श्रुति जादौन, यशोदा सिंह ,  किरण कुशवाहा, इलमा,  मन्नू यादव, राखी यादव,  साक्षी यादव  सहित समस्त ऑफिशियल टीम का सराहनीय योगदान रहा, जिनके कुशल समन्वय से प्रतियोगिता का आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

⚽ प्रथम मैच 2:30
सनराइज फुटबॉल क्लब, आगरा 🆚 9 पैरा
⚽ द्वितीय मैच 4:30
श्री जी फुटबॉल क्लब, मथुरा 🆚 थ्राइव फुटबॉल अकादमी
आगरा रीजन फुटबॉल एसोसिएशन ने सभी खेल प्रेमियों से आगामी मुकाबलों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *