ताइक्वान्डो राष्ट्रीय निर्णायक सेमिनार में कराए गए हैंड सिग्नल्स एवं फुट स्टांस 

SPORTS उत्तर प्रदेश

ताइक्वान्डो फैडरेशन ऑफ़ इंडिया महासचिव प्रभात कुमार शर्मा ने सेमिनार के आयोजन की सराहना की ।

आगरा के पश्चिम पुरी,सिकंदरा स्थित हिलमैन पब्लिक स्कूल के इंडोर हॉल में 26 से ताइक्वान्डो फैडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा उत्तर प्रदेश ताइक्वान्डो एसोसिएशन एवं ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के सहयोग से जारी राष्ट्रीय निर्णायक (फाइट) फ़्रेशर/रीफ़्रेशर सेमिनार की विस्तृत जानकारी देते हुए ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा महासचिव मास्टर पंकज शर्मा ने बताया तीसरे दिन आंध्र प्रदेश के अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक संतोष श्रीरंगम ने विशेष रूप से हाथों के सिगनल्स एवं पैरों के स्टान्स,ऐक्शंस और मूवमेंट्स बड़ी फुर्ती और तेजी के साथ पूरे एरिना को कवर कर सिखाया। साथ ही गामजूग पेनल्टी के बारे में जानकारी दी,कमर के नीचे मारना,पकड़ना,धक्का देना,पैरों को पकड़ना,फाइट में बहाना बनाकर बचना,चोट का बहाना बनाना,प्रशिक्षक अथवा खिलाड़ी द्वारा अपशब्द बोलना,मैच के दौरान व्यवधान पहुंचाना,एरीना के बाहर जाना,किक को होल्ड करना आदि गामजूग पेनल्टी की जानकारी दी जिसमें 1 पॉइंट विरोधी खिलाड़ी के स्कोर में जुड़ जाता है, 1 राउंड में 5 गामजूग पेनल्टी होने पर खिलाड़ी राउंड हार जाता है ।
3 राउंड में से 2 राउंड जीतने वाला खिलाड़ी मैच जीत जाता है ।
परमिटेड टेक्नीकस में एंकल बोन के नीचे के हिस्से,परमिटेड एरिया में ट्रंक प्रोटेक्टर एवं हेड प्रोटेक्टर पर मिलने वाले अंकों की जानकारी दी ।ताइक्वान्डो फैडरेशन ऑफ़ इंडिया महासचिव प्रभात कुमार शर्मा ने आगरा में पहली बार आयोजित सेमिनार की सराहना करते हुए सेमिनार के महत्व पर प्रकाश डाला,जिसमें निर्णायक अपने आप को अपडेट कर कुशलता से अपना कार्य कर लाभ उठा सकते हैं ।
उत्तर प्रदेश ताइक्वान्डो संघ, महासचिव अनिल कुमार एवं कोषाध्यक्ष सरदार अजय पाल सिंह ने प्रशिक्षुओं से परिचय प्राप्त किया जबकि जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा सी ई ओ संगीता शर्मा,अविनाश पोखरियाल,अंशु पोखरियाल आदि उपस्थित रहे ।

विशेष:-आगरा के लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है कि आगरा ताइक्वान्डो के 40 वर्षों के इतिहास में उक़्त ताइक्वान्डो राष्ट्रीय निर्णायक (फाइट) फ़्रेशर/रीफ़्रेशर सेमिनार आगरा में पहली बार आयोजित हो रहा है,जिसमे विभिन्न राज्यों के ब्लैक धारक खिलाड़ी,प्रशिक्षक एवं निर्णायक वर्तमान में विश्व स्तर पर ताइक्वान्डो फाइट में हुए नवीन परिवर्तनों से अपने आप को अपडेट कर रहे हैं ।
सेमिनार में सभी प्रतिभागियों को प्रैक्टिकल,थ्योरी में प्रोजेक्टर के माध्यम से विशेष ज्ञान,अनुशासन एवं निष्पक्षता को पढ़ाया एवं सिखाया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *