आगरा। ताजनगरी के खेल प्रेमियों के लिए यह गर्व और उत्साह का क्षण है। नैनीताल की खूबसूरत वादियों में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक एवं प्रतिष्ठित 105वें ऑल इंडिया ट्रेडर्स कप में अपनी चुनौती पेश करने के लिए सुख जीवन स्पोर्ट्स एकेडमी, आगरा की टीम पूरी तैयारी और जोश के साथ रवाना हो गई है। यह प्रतियोगिता 24 जून 2026 तक नैनीताल में आयोजित की जा रही है।
राजीव सोई ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेडर्स कप देश की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित हॉकी प्रतियोगिताओं में से एक माना जाता है। इसके 105वें संस्करण में भाग लेना आगरा की टीम के लिए गौरव की बात है। टीम मैनेजर के.पी. सिंह यादव ने बताया कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए लगातार कड़ा अभ्यास किया है और टीम खिताब जीतने के संकल्प के साथ मैदान में उतरेगी। टीम में अनुभव और युवा जोश का बेहतरीन संगम देखने को मिल रहा है। कप्तान डॉ. जयशंकर यादव के नेतृत्व में टीम संतुलित और मजबूत नजर आ रही है।
टीम इस प्रकार है:
कप्तान: डॉ. जयशंकर यादव
खिलाड़ी:
अल्फैज़, दिलीप शर्मा, मोहित सिंह, कुनाल सिंह, फरमान, विनय भारती, प्रदीप मौर्य, सूरज राजपूत, अनुज सिंह, अभिषेक, मनीष, नितिन, पवन, अजय सिंह राजपूत, राजीव सोई, धर्मेंद्र बघेल एवं धीरज मदान।
टीम के साथ मैनेजर के.पी. सिंह यादव, रॉबिन बनर्जी और चौधरी एम.डी. अहमद खान भी मार्गदर्शन के लिए रवाना हुए हैं। टीम की रवानगी के अवसर पर आगरा के गणमान्य नागरिकों एवं खेल जगत से जुड़े लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। शुभकामनाएं देने वालों में प्रमुख रूप से देवेंद्र गुप्ता (देवे भाई), अमिताभ गौतम, बंटी यादव, ज्ञानेंद्र यादव, देवेश यादव, अंकुर शर्मा, सोनू यादव, मोनू पंडित, सनी उपाध्याय एवं कमल सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।


