किसानों ने एडीए और आयुक्त निवास पर दिया धरना, अधिकारियों ने सप्ताह भर का समय मांगा

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा।  किसान नेता श्याम सिंह चाहर के नेतृत्व में किसानों ने आज आगरा विकास प्राधिकरण के गेट पर धरना दिया। दोनों गेटों पर किसान जमा हो गये। एडीए सचिव ने कहा कि हम जमीन वापस नहीं दे सकते और न ही मुआवजा दे सकते हैं।  इससे नाराज होकर बैठक को छोड़कर सीधे किसान आयुक्त आवास के गेट पर धरने पर बैठ गये। एक घंटे तक धूप में बैठे रहे।

किसानों के पास पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे । उन्होंने किसानों को मनाया।  अपर आयुक्त प्रशासन राजेश कुमार,  एडीएम सिटी , सिटी मैजिटेट , एडीए सचिव संजय सिंह सहित एक दर्जन से अधिक अधिकारी मौके पर थे। उन्होंने एक सप्ताह का समय मांगा। किसानों ने ऐलान किया है कि या तो जमीन वापस करो या आज की रेट से मुआवजा दो।
किसान नेता श्याम सिंह चाहर के गांव के किसानों को आज  तक केवल 6%मुआवजा दिया गया है।  किसान नेता लाखन सिंह त्यागी ने इनर रिग रोड लैंड पार्शल तृतीय फेस जमीन अधिग्रहण की पूरी प्रक्रिया फर्जी एवं निराधार है । किसान नेता सोमवीर यादव ने कहा किसानों का आज भी अपनी जमीन पर भौतिक कब्जा है।  प्लॉट धारक नागेंद्र फौजी ने कहा अन्याय किसी कीमत पर सहन नहीं होगा । ताज सिटी  आलू उत्पादक समिति के प्रदेश सचिव लक्ष्मी नारायण बघेल ने आरोप लगाया किसानों के साथ अन्याय मत करो नहीं तो किसान जवाब ईट का जबाव पत्थर से देने को तैयार है।

किसानं नेता मुकेश पाठक ने अब किसान चुप नहीं रहेंगे । किसान राम चौधरी ने  कहा  अधिकारी कानून को नहीं मानते । आज की बैठक में उपस्थित किसान प्रदीप कुमार, कल्ला यादव, विनोद कुमार, सत्यप्रकाश सिंह, महावीर सिंह चाहर, वेदों पंडित ,रविंद्र सिंह ,चेतन स्वरूप, शिव गणेश, मुकेश रावत ,चुन्नू बघेल ,वासुदेव कुशवाहा, अशोक कुमार, विनोद कुमार ,महावीर सिंह, श्याम सिंह ,राम धर्मेंद्र सिंह ,निर्तम शर्मा ,श्री भगवान शर्मा ,नरेंद्र शर्मा ,पप्पू शर्मा, शैलेंद्र सिंह ,जगदीश, सत्यवीर ,अजय, दयाकिशन, घनश्याम, गौतम शर्मा, पप्पू ,धर्म जीत ,राधे, हरि सिंह, विष्णु ,वासुदेव फौजदार, रामबाबू वर्मा ,नागेंद्र फौजी ,प्रदीप कुमार ,देवी सिंह, राम प्रवेश सहित तमाम किसान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *