प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत की ओर अकोला का बड़ा कदम, शव यात्रा निकालकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Press Release उत्तर प्रदेश

ग्राम पंचायत अकोला में निकाली गई अनोखी “प्लास्टिक शव यात्रा”, ग्रामीणों और ब्लॉक के अधिकारियों ने लिया प्लास्टिक मुक्त गाँव का संकल्प

 

आगरा 02/05/2026/स्वच्छ गांव सुरक्षित जलवायु के अभियान अन्तर्गत” पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जमीनी स्तर पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज ग्राम पंचायत अकोला में एक ऐतिहासिक और अनूठी “प्लास्टिक शव यात्रा” का आयोजन किया गया। सिंगल यूज प्लास्टिक (Single-Use Plastic) के खिलाफ शंखनाद करते हुए इस महाभियान में ग्राम प्रधान, भारी संख्या में ग्रामीण और विकास खंड (ब्लॉक) के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने एकजुट होकर हिस्सा लिया। इस प्रतीकात्मक शव यात्रा के अंतर्गत गाँव की गलियों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों से इकट्ठा किए गए प्लास्टिक कचरे को एक अर्थी पर रखकर पूरे गाँव में घुमाया गया। यात्रा के दौरान बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ और पॉलिथीन का करो बहिष्कार, सुखी रहेगा परिवार जैसे गगनभेदी नारे लगाकर जनमानस को जागरूक किया। सामूहिक शपथ ग्रहण” यात्रा के समापन पर पंचायत भवन के प्रांगण में एक सभा का आयोजन किया गया। यहाँ ग्राम प्रधान के नेतृत्व में सभी उपस्थित लोगों ने सिंगल यूज प्लास्टिक का पूर्ण रूप से त्याग करने और दैनिक जीवन में कपड़े, जूट या कागज के थैलों का प्रयोग करने की सामूहिक शपथ ली।

“ग्राम प्रधान का संदेश”

“प्लास्टिक हमारी उपजाऊ मिट्टी, मवेशियों और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक धीमा जहर है। आज इस श्शव यात्रा के माध्यम से हमने प्रतीकात्मक रूप से अपने गाँव से प्लास्टिक की इस भयानक बीमारी का हमेशा के लिए अंतिम संस्कार कर दिया है। अकोला को एक आदर्श और स्वच्छ ग्राम पंचायत बनाना हमारा लक्ष्य है।

इस अवसर पर उपस्थित ब्लॉक अधिकारियों ने भी ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए अकोला ग्राम पंचायत की यह पहल अन्य गाँवों के लिए एक बेहतरीन प्रेरणा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गाँव को पूर्ण रूप से प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्रशासन हर संभव मदद प्रदान करेगा।

अंत में, एकत्रित किए गए प्लास्टिक कचरे का वैज्ञानिक और सुरक्षित तरीके से निस्तारण करने हेतु उसे संबंधित अपशिष्ट प्रबंधन विभाग को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *