रेल राजस्व में 19.53% की वृद्धि के साथ आगरा मंडल द्वारा बनाया गया नया रिकॉर्ड

Press Release उत्तर प्रदेश
वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक बीरेंद्र सिंह चौहान
मण्डल रेल प्रबंधक  गगन गोयल

आगरा मंडल में चलाये गए विभिन्न टिकट जाँच अभियान से माह मई में वसूला गया 03 करोड़ 08 लाख से अधिक का जुर्माना

 

आगरा । मण्डल रेल प्रबंधक  गगन गोयल के दिशा-निर्देश एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता के नेतृत्व में मण्डल वाणिज्य प्रबंधक बीरेंद्र सिंह चौहान तथा संजय गौतम सहायक वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग, संजीव कुमार जाटव सहायक वाणिज्य प्रबंधक गुड्स एवं मण्डल वाणिज्य निरीक्षक आर के सिंह  द्वारा मंडल के प्रभारी मुख्य टिकट निरिक्षकों, टिकट चेकिंग स्टाफ के साथ मंडल के सभी रेल खंडों/प्रमुख स्टेशनों पर माह मई  2026 में एक मिशन के रूप में विभिन्न जांच अभियान (जैसे रनिंग ट्रेन चेक, स्पॉट चैक, किलेबंदी चैक, मजिस्ट्रेट चैक आदि) आयोजित किये गए, जिनके अंतर्गत आगरा मण्डल ने उक्त माह में 22,395 बिनाटिकट यात्रियों से रु०-1,80,98,890, अनियमित यात्रा करने वाले 22,717 यात्रियों से रु०-1,26,61,705 एवं 17 बिना बुक सामान ले जाने वाले यात्रियों से रु०-19,010 रुपये रेल राजस्व अर्जित किया गया । इस प्रकार उक्त माह में 45,129 यात्रियों से कुल रु०-3,07,79,605 का जुर्माना वसूल किया गया, जो की पिछले वर्ष की आय 2.57 करोड़ की तुलना में लगभग 19.53% अधिक है ।

जन संपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के टिकट जांच अभियान मण्डल में निरंतर चलाये जायेंगे, जिससे मंडल के अंतर्गत अनियमित यात्रा करने बाले यात्रियों पर रोक लगाई जा सके । अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित टिकट लेकर तथा सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करें तथा रेल परिसर मे गंदगी एवं धूम्रपान न करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *