
मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा श्री अंकित गुप्ता के निर्देशन में ईदगाह जं. स्टेशन पर आकाश ब्लड फाउंडेशन एन जी ओ द्वारा नि:शुल्क जल सेवा का आयोजन किया गया|
गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस सेवा के अंतर्गत ईदगाह जं. स्टेशन से गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों के यात्रियों को शीतल एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है । आकाश ब्लड फाउंडेशन एन जी ओ के सौजन्य से ईदगाह जं. स्टेशन पर नि शुल्क RO जल सेवा की सेवा शुरुआत की | इस पहल से यात्रियों को अत्यधिक सुविधा एवं राहत प्राप्त हुई है ।
इस अवसर पर संस्था के सदस्यों के साथ मंडल वाणिज्य निरीक्षक ईदगाह श्री घनश्याम मीना व मुख्य बुकिंग/पार्सल पर्यवेक्षक श्री पंकज अगरवाल मौजूद रहे। सभी ने यात्रियों की सुविधा हेतु इस प्रकार की जनहितकारी पहल की सराहना की। आगरा मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य जारी रहेंगे।


