जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक में क्रिकेट, शूटिंग, वालीबाल, लानटेनिस, हाकी खेल के लिए कुशल प्रशिक्षक की आवश्यकता का प्रस्ताव रखा

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा.23.05.2026.आज अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति  अजय नारायण सिंह  की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जनपद में क्लबों, होटलों एवं अन्य प्रतिष्ठानों / स्थानों पर संचालित तरणताल एवं जिम के पंजीकरण कराने, पंजीकरण फीस,उसकी शर्ते एवं निरीक्षण की कार्यवाही पर विस्तृत चर्चा की गई।
जिला स्तर पर खेल संघों द्वारा आयोजित जिला स्तर के विजयी खिलाड़ियों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप किट/उपकरण एवं सम्मान प्रदान किए जाने का प्रस्ताव रखा गया,खेल विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में धनराशि रू0 30/- प्रति खिलाड़ी प्रतिदिन अल्पाहार प्रदान किये जाने हेतु आरक्षित करने का प्रस्ताव रखा, जिससे कि खिलाड़ियों को अल्पाहार सुनिश्चित व्यवस्था की जा सके।

बैठक में क्रिकेट, शूटिंग, वालीबाल, लानटेनिस, हाकी खेल के लिए कुशल प्रशिक्षक की आवश्यकता के दृष्टिगत अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण कार्य हेतु रखा जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया ।
शूटिंग खेल हेतु एयर पिस्टल, राइफल, टारगेट मशीनों की मरम्मत का कार्य कराया जाने, खराब पड़े आर०ओ० प्लाण्ट की मरम्मत का कार्य कराया जाने हेतु जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के समक्ष प्रस्तावित किया गया।
बैठक में बताया गया कि किसी भी मरम्मत या आवश्यकता, तत्काल सुधार हेतु बिना जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के अनुमोदन के कार्य नहीं कराया जा सकता जिससे खिलाड़ियों को असुविधा होती है जैसे विद्युत, उपकरण या अन्य जरूरत हेतु किसी आकस्मिक फंड की व्यवस्था नहीं है अतः 5 हजार तक के आकस्मिक फंड हेतु अनुमोदन का प्रस्ताव रखा गया जिसमें निर्देश दिए गए कि तत्काल मरम्मत, अनुरक्षण या आकस्मिक रखरखाव,आवश्यकता के कार्य कराने के बाद बिल समिति के समक्ष अनुमोदनार्थ रखे जाएं। बैठक में बताया गया कि तहसील स्तरीय समिति के खातों का खुलवाने की कार्यवाही तत्काल की जाए जिससे कि उन्हें धनराशि प्रेषित की जा सके।

समिति की बैठक में प्रोत्साहन समिति की आय में वृद्धि हेतु चर्चा की गई जिससे कि खिलाड़ियों की सुविधाओं में इजाफा किया जा सके।  बैठक में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा,एडीआईओएस,विश्व प्रताप, खंड शिक्षा अधिकारी नगर सुमित कुमार  सहित समिति के सदस्यगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *