
आगरा, 23 मई। ताज प्रेस क्लब के 36 साल के सफरनामे पर आधारित स्मारिका यादों के झरोखे से का विमोचन आज संस्कृति भवन, ललित कला संस्थान आगरा पर हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत आईएएस अमल कुमार वर्मा, मनीष बंसल आईएएस जिलाधिकारी आगरा और विधायक चौ. बाबूलाल रहे। समारोह का संचालन हरीश सक्सेना चिमटी ने किया।
सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। यादों के झरोखे से ताज प्रेस क्लब के प्रधान संपादक गजेंद्र यादव, राजीव सक्सेना संस्थापक अध्यक्ष, ताज प्रेस क्लब, सुभाष रावत संस्थापक महासचिव, एसपी सिंह संस्थापक सदस्य, पूर्व संपादक डीएलए, विनोद भारद्वाज पूर्व अध्यक्ष ,संस्थापक सदस्य, सुनयन शर्मा संस्थापक उपाध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष, अशोक अग्निहोत्री ताऊ संस्थापक सचिव, ओम ठाकुर, संस्थापक उपाध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष ताज प्रेस क्लब, अनिल शर्मा पूर्व अध्यक्ष, मनोज मिश्र अध्यक्ष ताज प्रेस क्लब आगरा , सुभाष रावत के अलावा प्रायोजकों में राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, राजू भाई को भी सम्मानित किया गया। समारोह के पश्चात दोपहर भोज के साथ समारोह का समापन हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार लाखन सिंह बघेल, अशोक सिंह, राजीव यादव, राजेश मिश्रा, ऋषि दीक्षित, हेमेंद्र चतुर्वेदी, आदर्शनंदन गुप्ता, महेश धाकड़, शंकरदेव तिवारी ,देशदीपक तिवारी, पूर्व महासचिव केपी सिंह, दिलीप सुराना आदि मौजूद रहे। इस दौरान प्रेस क्लब के पूर्व पदाधिकारी रहे जिनका निधन हो गया है, उनके परिजनों को बुलाकर सम्मानित किया गया। जिनमें प्रशांत कुलश्रेष्ठ की धर्मपत्नी, ओम पाराशर की धर्मपत्नी, विनोद अग्रवाल के पुत्र को मुख्य अतिथि अमल कुमार अग्रवाल, विधायक चौ. बाबूलाल के द्वारा सम्मानित किया।



