सेवा में ,
श्रीमान कृषि उत्पादन आयुक्त उप्र शासन
लखनऊ
विषय- उद्यान विभाग द्वारा फल-फूल एवं सब्जियों के बीज सीधे किसानों को उपलब्ध कराये जाएं
महोदय,
निवेदन है कि प्रदेश में उद्यान विभाग द्वारा फल-फूल एवं सब्जियों के बीज बिचौलियों के जरिये उपलब्ध कराये जाते हैं। जिसमें कई बार नकली बीज आ गये हैं। जिनसे किसानों को उनकी फसल की कम पैदावार पर खून के आंसू बहाने पड़े हैं। हम किसानों ने इन मामलों की कई स्तर पर शिकायत की गयी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 1-आपसे निवेदन है कि फल-फूल एवं सब्जियों के बीज सीधे किसानों को उपलब्ध कराये जाएं। बिचौलिये वाली व्यवस्था को खत्म करते हुए सरकारी छूट का लाभ सीधे किसानों के खाते में भेजी जाए।
2- उद्यान विभाग द्वारा किसानों को दिये जाने वाले ट्रैक्टर काफी कम हार्स पावर के हैं। इनको 20 एचपी से अधिक के ट्रैक्टर दिये जाएं। जिससे किसान खेत की जुताई आदि ठीक से कर सकें। इनके साथ में आलू खुदाई, बुवाई एवं छटाई की मशीनों को जोड़ा जाए। जिससे आधुनिकता के इस युग में आलू उत्पादक किसानों को कुछ राहत मिल सके।
3- आगरा जनपद में जंगली जानवरों द्वारा किसानों की फसल को काफी नुकसान किया जाता है। इसको रोकने के लिये उद्यान विभाग द्वारा कार्य योजना तैयार कर तार फैंसिंग का लक्ष्य बढ़ाया जाए।
4- शीतगृह भंडारण के नाम पर आलू किसानों को ठगा जा रहा है। इसलिये भंडारण की दरें घटायी जाएं। जिससे घाटे में चल रहे आलू उत्पादक किसानों को कुछ राहत मिल सके।
ज्ञापन देने वालों में आलू उत्पादक सेवा समिति के प्रदेश महासचिव लक्ष्मीनरायन बघेल के साथ किसान नेता श्याम सिंह चाहर, लाखन सिंह त्यागी, वीरेंद्र सिंह परिहार आदि रहे।
दिनांक-22 .5. 2026
प्रार्थी
लक्ष्मीनरायन बघेल


