
आगरा। ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के कोषाध्यक्ष(एडवोकेट) योगेन्द्र वार्ष्णेय की सूचनानुसार तेलंगाना राज्य के जोगुलांबा गडवाल ज़िले के बृंदावन गार्डन में ताइक्वांडो फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया एवं तेलंगाना राज्य ताइक्वांडो संघ के सहयोग से 15 से 17 मई 2026 को आयोजित की जा रही 16वीं ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के अवसर पर आगरा के पाँचवीं डान ब्लैक बैल्ट धारक एवं इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा को ताइक्वान्डो में अभी तक दिए गए उल्लेखनीय योगदान, इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर कोर्स,इंटरनेशनल ब्लैक बेल्ट एक्जामिनर कोर्स को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने एवं वर्ल्ड ताइक्वान्डो एवं एशियन ताइक्वान्डो यूनियन द्वारा नेपाल में आयोजित इंटरनेशनल ताइक्वान्डो चैंपियनशिप में 2 पदक जीतने कर भारत देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर एवं ताइक्वान्डो खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल करने पर क्षेत्रीय विधायक श्री कृष्ण मोहन रेड्डी, तेलंगाना राज्य ताइक्वान्डो संघ के अध्यक्ष मूटा श्रीनिवास, महासचिव कुरुवा श्री हरि के कर कमलों द्वारा सिर पर पगड़ी पहनाकर,अधो वस्त्र पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
उपरोक्त अवसर पर सी ई ओ संगीता शर्मा उपस्थित थीं ।
सम्मानित होने पर दिनेश चंद्र शर्मा,संतोष कुमार सिंह,डॉ यू के शर्मा,नरेंद्र शर्मा,अमित शर्मा,मधु शर्मा,हरिकांत शर्मा एवं नवनीत कुलश्रेष्ठ ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं हैं ।


