
आगरा – दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 13 मई से 15 मई 2026 तक सब जूनियर , जूनियर सीनियर क्योरुगी व पूमसे राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है ।
डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन, आगरा के सचिव देवेंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता हेतु सन्नी कुमार को तकनीकी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है । सनी कुमार आगरा में ताइक्वांडो प्रशिक्षक के रूप में खिलाड़ियो को ताइक्वांडो की बारीकियो से भी अवगत करा रहे है ।
सन्नी कुमार के उक्त प्रतियोगिता में निर्यायक नियुक्त होने पर डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन, आगरा के अध्यक्ष विनोद बंसल और समस्त वरिष्ठ खिलाड़ियों ने हर्ष जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


