आगरा । सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि आगरा मंडल के आगरा –बांदीकुई रेल खण्ड पर स्थित इकरन-भरतपुर के मध्य फाटक सं०- 37 (किमी 48/21-49/01) पर अनुरक्षण का कार्य दिनांक 25.04.2026 से 26.04.2026 तक किया जाना है | यह कार्य समपार पर सडक यातायात रोके बिना नहीं किया जा सकता है । यह कार्य सुरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक है।
रेल प्रशासन द्वारा अनुरक्षण का कार्य दिनांक 25.04.2026 को शाम 07:00 बजे से दिनांक 26.04.2026 सुबह 10:00 बजे तक सड़क यातायात बंद रहेगा | गेट बन्द के दौरान रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क यातायात का वैकल्पिक मार्ग फाटक संख्या -38 एवं एलएचएस सं -36 से होकर गुजारने की व्यवस्था की गयी है | जन-साधारण से अनुरोध है कि उक्त कार्य में सहयोग प्रदान करे |


