आगरा: ताजनगरी के केंद्रीय हिंदी संस्थान का मैदान उस समय ‘सिंधीयत’ के रंगों और सोंधी खुशबू से सराबोर हो उठा, जब राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद, केंद्रीय हिंदी संस्थान और सिंधी सेंट्रल पंचायत, आगरा के संयुक्त तत्वाधान में भव्य सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। भगवान झूलेलाल जयंती, सिंधी भाषा दिवस और संत कंवरराम जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम ने नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का सफल प्रयास किया।
भक्ति और शक्ति का संगम: पीर डॉ. शंकर नाथ योगी ने किया उद्घाटन
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ सोमनाथ धाम के मठाधीश पीर डॉ. शंकर नाथ योगी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सिंधी समाज की एकता और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने पर बल दिया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां: रॉकस्टार की धुनों पर थिरके लोग
उत्सव में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया:
शुभम नाथानी: सिंधी रॉकस्टार शुभम के मशहूर गाने “मस मस त मिल्या आयूं” पर युवा और बुजुर्ग खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए। मोहित शेवानी: मशहूर कॉमेडियन* ने अपने हास्य चुटकुलों से दर्शकों को लोटपोट कर दिया। किशोर अशरा: साईं भगत कंवरराम के रूप में किशोर* अशरा ने जब प्रसिद्ध भजन “कोसा कुंवर खड़ी हल्यो साचो साई कंवर राम साहब” प्रस्तुत किया, तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
भावी पीढ़ी को जोड़ने की मुहिम
सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी और महामंत्री हेमंत भोजवानी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को सिंधी भाषा और संस्कृति से रूबरू कराना है।”अपनी भाषा और संस्कृति ही हमारी असली पहचान है। इसे मजबूती देना हमारा परम कर्तव्य है।” — पंचायत पदाधिकारी
इस कड़ी में मोहल्ला पंचायतों में ड्राइंग और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें 200 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। विजेता बच्चों को पुरस्कार और सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
*मुख्य आकर्षण
भगवान झूलेलाल जी का भव्य दरबार, संतों का दरबार और बच्चों के लिए लगाए गए पूरी तरह निःशुल्क झूले आकर्षण का केंद्र रहे।
गणमान्य अतिथि: कार्यक्रम में उप्र के उच्च शिक्षामंत्री एवं विधायक योगेंद्र उपाध्याय, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद के सुनील बाबूराव कुलकर्णी, उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी के निदेशक अभिषेक कुमार अखिल और रीना सिरनानी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
महिलाओ की रही सक्रियता भागी दारी दयालबाग़ पंचह्यत से सक्रिय गुलाबी सेना।
व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भारतीय सिंधु सभा और जय झूलेलाल संगठन के 50 से अधिक युवाओं ने सुरक्षा की कमान संभाली, जिससे कार्यक्रम निर्बाध रूप से संपन्न हुआ।
समाज के ये लोग रहे उपस्थित
इस भव्य आयोजन में इस मोके पर मौजूद लोग चंद्रप्रकश सोनी, हेमंत भोजवानी, घनश्याम दास देवनानी,राज कोठारी, ओमप्रकाश चोथवानी,, हरीश टहलियानी, योगेश शटवानी , श्याम भोजवानी, मेघराज दियालानी, परमानंद अतवाणी, जयराम दास होटचंदानी, नन्दलाल आयलानी, श्याम लाल रंगनानी मीडिया , कमल जुम्मानी, दौलत खूबनानी, नरेन्द्र पुरसनानी, जगदीश डोडानी, डॉ एस के विरानी, भोजराज लालवानी,महेश सोनी, मनोहरलाल हंस, प्रदीप बनवारी,नन्दलाल छतानी,भजनलाल प्रधान, अशोक पारवानी,नरेश आयलानी, अनूप भोजवानी नरेश लखवानी,सुन्दरलाल चेतवानी,दीपक आतवाणी,मोंटू क़रीरा, सुनील माखीजा, उमेश पेरवानी, अशोक कोडवाणी, अशोक चावला,राजेश लोहाना, भीष्म लालवानी, टीकम लालवानी, जगदीश तोरानी, राजा नागरानी, जय प्रकाश धर्मानी, पुरषोत्तम लछवानी,तीर्थंदास वरलानी, जतिन लालवानी,मुकेश साहनी, तरुण जुम्मानी, लाल एम सोनी, राज कुमार सोनी, मोहन सोनी, हरीश चंद मोटवानी, दौलत मोडवाणी, आदि मौजद रहे।


