
जनपद के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर मीडिया बंधुओं के साथ करेंगे प्रेस वार्ता।
जनपद प्रभारी मंत्री नवीन सर्किट हाउस सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के 09 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित “नव निर्माण के 09 वर्ष“ नामक पुस्तक का करेंगे विमोचन
आगरा. 27.03.2026/प्रदेश के मा. मंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग तथा जनपद प्रभारी मंत्री श्री जयवीर सिंह जी का जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। जनपद प्रभारी मंत्री 30 मार्च को प्रातः 11ः30 बजे जैन मंदिर एत्मादपुर के पर्यटन विकास एवं सौन्दर्गीकरण कार्यों का शिलान्यास एवं भूमि पूजन करेंगे। तत्पश्चात मा0 जनपद प्रभारी मंत्री जी मध्यान्ह् 12ः00 बजे विचार परिवार के साथ मा० मंत्री जी बैठक करेंगे। इसके साथ ही मा0 प्रभारी मंत्री जी पूर्वान्ह् 12ः30 बजे, सर्किट हाउस, सभागार में मा० जनप्रतिनिधिगणों/भाजपा एवं अन्य सहयोगी दलों के पदाधिकारियों के साथ मा० मंत्री जी भेंट वार्ता करेंगे। मा0 प्रभारी मंत्री जी अपरान्ह् 01 बजे जनपद की कोर कमेटी के साथ मा० मंत्री जी बैठक करेंगे। तत्पश्चात मा0 प्रभारी मंत्री जी अपरान्ह् 02ः00 बजे नवनिर्मित सर्किट हाउस सभागार में जनपद के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद मा0 प्रभारी मंत्री जी शाम 04ः30 बजे मा0 प्रभारी मंत्री जी मीडिया बंधुओं के साथ प्रेस वार्ता तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 09 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित “नव निर्माण के 09 वर्ष“ नामक पुस्तक का विमोचन करेंगे।


