ईदगाह –बिचपुरी के मध्य समपार सं०- 06 (किमी -4/15-14) के मध्य अनुरक्षण का कार्य 29.03.2026 को

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है की आगरा -बांदीकुई रेल खण्ड पर स्थित ईदगाह –बिचपुरी के मध्य समपार सं०- 06 (किमी -4/15-14) के मध्य अनुरक्षण का कार्य दिनांक 29.03.2026 को होना है | यह कार्य समपार पर सडक यातायात रोके बिना नहीं किया जा सकता है । यह कार्य सुरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक है।
रेल प्रशासन द्वारा अनुरक्षण का कार्य दिनांक 29.03.2026 को सुबह 07.00 बजे से शाम 19.00 बजे तक सड़क यातायात बंद रहेगा | गेट बन्द के दौरान रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क यातायात का वैकल्पिक मार्ग समपार सं-06 से गुजरने वाले हल्के वाहनों को पास में ही फाटक संख्या- 77, 07 एवं 08 से होकर गुजारने की व्यवस्था की गयी है |
जन-साधारण से अनुरोध है कि उक्त कार्य में सहयोग प्रदान करे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *