भदोही । महानिदेशक बेसिक शिक्षा के आदेश के अनुपालन के क्रम में न्याय पंचायत बरईपुर की शिक्षक संकुल और नवाचारी शिक्षकों की मासिक बैठक का आयोजन प्राथमिक विद्यालय बिछियां के परिसर में आयोजित किया गया । बैठक की अध्यक्षता व मेजबानी खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्र ने की। बैठक में शासन द्वारा निर्धारित एजेंडे पर चर्चा हुई तथा शिक्षकों ने शिक्षण की नवाचारी तकनीकों और शिक्षण अधिगम सामग्रियों का प्रदर्शन किया ।
सभी विद्यालयों को अगामी माह के लिए कार्ययोजना एवं परीक्षा पर चर्चा करते हुए प्रतिभागी शिक्षकों द्वारा रेडिनस प्रोग्राम प्रवाहपूर्ण पठन, रीमिडियल टीचिंग, उत्कृष्ट शिक्षण तकनीकों, प्रभावी शिक्षण योजना,तथा कक्षा- कक्ष रुपांतरण जैसे बिन्दुओं पर प्रकाश डाला गया।
बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। बैठक में नोडल शिक्षक संकुल शेर सिंह के द्वारा शिक्षण संदर्शिका आधारित पाठ योजना एवम आकलन निपुण तालिका,हमारी सीख प्रक्रिया,हमारे प्रयास(शेयरिंग),शिक्षक प्रशिक्षण से सीख चुनौतियाँ और समाधान, अकादमिक आवश्कताओं हेतु नियोजन, भाषा मे लर्निंग आउट क्रम गतिविधियों एवं सहायक अध्यापिका मंजू यादव के द्वारा प्रवाहपूर्ण पठन आकलन पर डेमो रोल प्ले प्रस्तुत किया गया। गणित में श्रेया मौर्या के द्वारा हासिल वाला जोड़ घटाव पर डेमो प्रस्तुत किया गया।एवम विशेष रिमीडियल शिक्षण कार्य शिखर कार्य पुस्तिका पर चर्चा की गई।बैठक में ,सुखेश कुमार LLF,रविशंकर यादव ARP, अनिल कुमार,अशोक यादव,धर्मेंद्र यादव ,सिद्धार्थ यादव,योगेश कुमार, दया शंकर, ,विनोद कुमार पाल, राम मोहन, सलोनी गुप्ता, प्रियंका, शशिभूषण, धर्मवीर, दिलीप, मेनका, प्रतिमा, सपना सिंह, राजू गुप्ता, रामलला,सरिता यादव, मनीषआदि शिक्षक उपस्थित रहे।


