महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे ने आगरा मंडल के आगरा कैंट – यमुना ब्रिज, आगरा फोर्ट – बिवाई और आगरा कैंट – बटेश्वर रेल खंड का निरीक्षण किया

Press Release उत्तर प्रदेश

अमृत स्टेशन अछनेरा जंक्शन ,खेड़ली और मंडावर महवा रोड और फतेहाबाद स्टेशन का किया निरीक्षण

आगरा। महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे नरेश पाल सिंह द्वारा आज दिनांक 18.02.2026 को आगरा मण्डल के आगरा कैंट – यमुना ब्रिज और आगरा फोर्ट – बिवाई ,आगरा कैंट – बटेश्वर रेल खंड का पिछली खिड़की से विंडो -ट्रेलिंग निरीक्षण किया।
“विंडो ट्रेलिंग’ विशेष निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेल पथ एवं उसके पास के सभी इंस्टालेशनो जैसे सिगनल, ओएचई, प्लेटफॉर्म इत्यादि का चलती हुई ऑब्जरवेशन कार की पिछली खिड़की से निरीक्षण किया । आगरा फोर्ट- बांदीकुई रेल खंड में चल रहे दोहरीकरण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान मार्ग मे पड़ने वाले स्टेशनों की सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं, राइडिंग क्वालिटी विशेष तौर से प्वॉइंट एवं क्रॉसिंग पर ट्रैकज्योमेट्री इंडेक्स मे सुधार, ओएचई की स्थि‍ति, मार्ग के लेवल क्रॉसिंग गेटों की स्थिती, मार्ग में आने वाले माइनर व मेजर ब्रिज आदि का महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे द्वारा अवलोकन किया तथा समपार फाटक, आरओबी/आरयूबी की उपलब्धता सम्बंधित समीक्षा की । विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण में संरक्षा पर भी विशेष जोर दिया गया | महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह द्वारा अपने विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान खंड में आने वाले अमृत स्टेशन के रूप में चयनित अछनेरा जंक्शन , खेड़ली , फतेहाबाद और मंडावर महवा रोड रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया इस दौरान स्टेशन के प्रवेश द्वार,स्टेशनो के सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म तथा जलपान गृह, शौचालय, टिकट काउंटर, आदि का निरीक्षण किया | स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों और भविष्य की सुविधाओं पर उपस्थित अधिकारियों से गहन चर्चा की गयी |इस दौरान घोसराना स्टेशन की नई बिल्डिंग का निरीक्षण किया, निरीक्षण के अगले क्रम में फतेहाबाद, बटेश्वर, बाह स्टेशन का निरीक्षण किया l
इस अवसर पर महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे नरेश पाल सिंह के साथ मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल, सचिव महाप्रबंधक अखिल शुक्ल मंडल के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *