
मंडल रेल प्रबंधक की अध्यक्षता में दसवी मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की द्वितीय बैठक संपन्न
आगरा। आज दिनांक 30.01.2026 को आगरा मंडल की दसवी मंडल रेल उपभोगकर्ता एवं परामर्शदात्री समिति की द्वितीय बैठक मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल की अध्यक्षता मे मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के समीक्षा सभागृह में सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम समिति के सभी सदस्यों का स्वागत समिति के सचिव अंकित गुप्ता , वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक द्वारा किया गया। सदस्यों से परिचय के उपरान्त समिति के अध्यक्ष मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल द्वारा सभी सदस्यों को आगरा मंडल की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी तथा आगरा मंडल के यात्री सुविधओं के लिए किए गये सभी कार्यो से सदस्यों को अवगत कराया और कहा कि आगरा मंडल निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रणी है । गतिशीलता हमारी पहचान है।
दसवी मंडल रेल उपभोगकर्ता एवं परामर्शदात्री समिति की द्वितीय बैठक में 15 सम्मानित सदस्यों ने भाग लिया। जिसमें सदस्य श्रीमती निधि अग्रवाल ने सुझाव दिया कि महिलाओं के लिये बेबी फीडिंग सेंटर हर स्टेशन पर बनाये जायें। कुछ स्टेशनों पर बेबी फीडिंग केंद्र बनाए गए हैं जिसके लिए आपका आभार प्रकट करती हूँ। साथ ही एक निवेदन और किया कि हर स्टेशन पर बेबी फीडिंग सेंटर एक है, उनकी संख्या बढ़ाकर दो या तीन कर दी जायें, जिससे महिलाओं को और आसानी रहे।
सदस्य श्री कृष्ण कुमार गोयल ने सुझाव दिया कि आगरा छावनी स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया के बाहर की सभी पार्किंगो को रेल मजिस्ट्रेट ऑफिस के बराबर बंगलो को हटाकर नई पार्किंग बनायीं जाये, जिससे आगरा छावनी स्टेशन के सामने का सौन्दर्गीकरण हो सके। पार्किंग की वजह से स्टेशन का दृश्य काफी खराब लगता है। सदस्य राकेश अवस्थी ने सुझाव दिया कि ईदगाह जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 4 पर ‘पे एंड यूज़’ शौचालय में जल निकासी, सीवर कनेक्शन तथा विद्युत संयोजन की आवश्यकता है। सदस्य गोपाल दुबे ने कहा की तेलंगाना एक्सप्रेस (12724 व 12725) का ठहराव धौलपुर स्टेशन पर दिया जाए। धौलपुर से हजारों की संख्या में मजदूर अपने जीवकोपार्जन हेतु हैदराबाद व उसके आस पास के शहरों में जाते हैं। इन मजदूरों को ट्रेन पकड़ने के लिये आगरा अथवा ग्वालियर जाना पड़ता है जिससे उनके श्रम व धन की हानि होती है। इसलिये इस ट्रेन का ठहराव धौलपुर जंक्शन पर सुनिश्चित किया जाये। सदस्य राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि आगरा से सूरत के बीच सीधी वन्देभारत (स्लीपर) चलाये जाने से आगरा के व्यापारियों एवं रेलवे को बहुत लाभप्रद रहेगा| सदस्य दीपेन्द्र सिंह ने सुझाव दिया कि जयपुर-देहरादून एक्सप्रेस वाया बांदीकुई, भरतपुर, आगराफोर्ट, अलीगढ़, मुरादाबाद का संचालन करना चाहिए , जयपुर से देहरादून के लिए एक ही रेल सेवा है वो सप्ताह में एक दिन उपलब्ध है इसके संचालन से बांदीकुई, मंडावर, खेरली, नदबई, अछनेरा, आगरा फोर्ट पहली बार देहरादून से जुड़ेंगे| सदस्य देवेन्द्र सविता ने सुझाव दिया कि आगरा मंडल की सभी लोकल ट्रेनों, पैसेंजर में दिव्यांग कोच की व्यवस्था की जाए| सदस्य अखिल अग्रवाल ने सुझाव दिया कि वंदे भारत और राजधानी ट्रेन जैसी और भी ट्रेनों को मथुरा स्टेशन पर ठहराव किया जाए जिससे यात्रियों को बहुत सुविधा मिल सके। सदस्य मुकेश वर्मा ने सुझाव दिया कि बांदीकुई से बरेली चलने वाली पैसेन्जर ट्रेन जो कि कोराना काल के समय बन्द कर दी गई थी उसे पुनः चलाया जाये।समिति के सदस्य शिवदत्त शर्मा , रोशन लाल मीना व अन्य सदस्यों ने भी अपने बहुमूल्य विचार व्यक्त किए। समिति के अध्यक्ष मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल द्वारा उक्त सभी सुझावों पर गंभीरतापूर्वक सुनकर यथा संभव पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया तथा इसके साथ ही उन्होने सभी सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा की।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक /इन्फ्रा प्रनव कुमार ,मुख्य परियोजना प्रबंधक गति शक्ति एम.पी. सिंह, मुख्य परियोजना प्रबंधक निर्माण कमलेश कुमार , मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजयशंकर प्रसाद, वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता , वरि.मंडल परिचालन प्रबन्धक कुलदीप मीना , वरि. मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर सुबोध राजपूत, वरि.मंडल इंजिनियर प्रथम विवेक बजाज, वरि.मंडल इंजिनियर द्वितीय सुधीर कुमार, वरि.मंडल यांत्रिक इंजीनियर/ओ एंड एफ राजकुमार वर्मा, वरि.मंडल यांत्रिक इंजीनियर/कै.वै. श्री रजत, वरि. मंडल विद्युत अभियंता/सामान्य आर.के. बघेला, मंडल इंजिनियर मुख्यालय अनादी मित्तल, मंडल परिचालन प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी कु.प्रशस्ति श्रीवास्तव, सहायक वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग संजय गौतम , सहायक वाणिज्य प्रबंधक फ्रेट संजीव कुमार, सहायक सुरक्षा आयुक्त टी.के. अग्निहोत्री के साथ अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
