आगरा मंडल में शहीद दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। मंडल में आज दिनांक 30.01.2026 को शहीद दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, गगन गोयल की उपस्थिति में मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
रेलवे बोर्ड एवं गृह मंत्रालय के निर्देशों के अनुपालन में ठीक प्रातः 11:00 बजे सायरन बजते ही मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर सहित सभी कार्य रोक दिए गए तथा 11:02 बजे तक दो मिनट का मौन रखा गया। शहीद दिवस हमें स्वतंत्रता संग्राम के उन बलिदानियों की याद दिलाता है, जिनके त्याग और समर्पण के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने सभी रेलकर्मियों से राष्ट्र निर्माण में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए सर्वोत्तम योगदान देने का आह्वान किया।
आगरा मंडल के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों एवं कार्यालयों में भी शहीद दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस आयोजन का उद्देश्य रेलकर्मियों के भीतर देशभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना तथा स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *