रोनी चौधरी और प्रतिज्ञा ने जीती गणतंत्र दिवस पर आयोजित क्रासकंट्री

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय,आगरा के तत्वावधान में गणतन्त्र दिवस के अवसर पर दिनाक 26 जनवरी, 2026 को पुरुष वर्ग में 5 कि.मी ओपन पुरुष, महिला वर्ग में क्रास-कण्ट्री रेस प्रातः 7:00 बजे स्टेडियम के मैदान पर करायी गयी।

क्रासकन्ट्री रेस का शुभारम्भ एवं पुरस्कार वितरण क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी, आगरा मण्डल संजय शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर कु. शिफा खातून ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। जिसे सभी ने सराहा। इस अवसर श्रीमती विजयलक्ष्मी सिंह सहायक प्रशिक्षक, राजेश यादव, सहायक प्रशिक्षक सुश्री कल्पना चौली, श्रीमती सुमन , रघुनाथ यादव , पुष्पेंदद्र सिंह, अनुज कपूर, दक्ष गौतम , साहिल कुमार, हरदीप सिंह रुप कृष्ण बघेल, मनीष कुमार वर्मा, योगेश वर्मा, जावेद, गौरव ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के विजेता खिलाडियों में पुरुष वर्ग में रोनी चौधरी, घनश्याम,मुकेश, भानुप्रताप, कान्हा, मोहित शर्मा रहे। महिला वर्ग में पहले स्थान पर आयी कु. प्रतिज्ञा और छठे स्थान पर आयी सपना यादव को छोड़कर सभी खिलाड़ी कबड्डी छात्रावास की रहीं। जिनमें 77 वां गणतंत्र दिवस पर एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन हुआ जिसमें कबड्डी छात्रावास की बालिकाओं द्वारा द्वितीय कोमल यादव तृतीय सोनम यादव चतुर्थ आरती यादव, पंचम सपना यादव ने स्थान प्राप्त किया यह सब बच्चे आगरा छात्रावास की हैं। इनकी कोच विजयलक्ष्मी सिंह हैं।

कबड्डी हास्टल की विजेता खिलाड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *