
आगरा। आज दिनांक 02.01.2025 को मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल द्वारा माह दिसंबर 2025 में मंडल में टिकट चेकिंग के माध्यम से सर्वाधिक रेल राजस्व अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कर्मचारी पंकज सिंह सिकरवार, वरिष्ठ टिकट निरीक्षक, ईदगाह को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पंकज सिंह सिकरवार द्वारा माह दिसंबर 2025 में एक ही दिन में सर्वाधिक 155 मामले बनाते हुए ₹1,33,140/- का रेल राजस्व अर्जित किया गया। साथ ही पूरे माह में बिना उचित टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों से कुल ₹10,44,000/- का रेल राजस्व अर्जित किया गया।
इसी क्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, आगरा हर्षिकेश मौर्या द्वारा भी माह दिसंबर 2025 में टिकट चेकिंग के माध्यम से अधिक रेल राजस्व अर्जित करने एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान किए गए।
पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारी — रवेंद्र कुमार, वरिष्ठ टिकट निरीक्षक, मथुरा जं. — ₹7,29,225/-, चंद्र प्रकाश सैनी, टिकट निरीक्षक, मथुरा जं. — ₹5,50,260/-, श्री रोहित गुप्ता, टिकट निरीक्षक, आगरा छावनी — ₹1,00,120/-, हरेंद्र कुमार वर्मा, सीनियर टिकट निरीक्षक, आगरा छावनी द्वारा रेल राजस्व अर्जित किया गया |
आगरा मंडल द्वारा इन सभी कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य, समर्पण एवं ईमानदार प्रयासों की सराहना की गई तथा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
