पूर्व सब-रजिस्ट्रार समाधिया के पुत्र ऋषभ का निधन, परिवार में गहरा शोक

Crime उत्तर प्रदेश

रिटायर्ड सब-रजिस्ट्रार समाधिया के इकलौते पुत्र ऋषभ का निधन, परिवार में गहरा शोक

आगरा। रिटायर्ड सब-रजिस्ट्रार एसके समाधिया के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके इकलौते पुत्र ऋषभ समाधिया का सोमवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। ऋषभ पिछले सात–आठ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और लगातार उपचार जारी था, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा था।

लगभग 25–26 वर्ष की आयु में उनका इस दुनिया से चले जाना परिवार और परिचितों के लिए गहरा आघात है। अविवाहित ऋषभ घर के एकमात्र पुत्र थे, जिससे यह क्षति और भी अधिक पीड़ादायक हो गई है।

ऋषभ का पार्थिव शरीर आगरा लाया गया, जहां  कैलाश घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में रिश्तेदार, मित्र और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए। सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

समाधिया परिवार के लोगों ने कहा कि इस आकस्मिक निधन ने सभी को स्तब्ध कर दिया है और ऋषभ को उनकी विनम्रता, मधुर स्वभाव और सरल व्यक्तित्व के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *