
अनुभव निधि आश्रम, उजरई (खंदौली, आगरा)। आज खंदौली ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बड़े ही उत्साह एवं उल्लास के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी धर्मराज सरोज के निर्देशन व ब्लॉक पीटीआई कविता झिंगरन की देखरेख में किया गया। शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर मनोज मुदगल एवं जिला पीटीआई शिक्षा झिंगरन ने किया। दीप प्रज्वलन हरेश चौहान एवं भोलाराम जाट द्वारा संपन्न किया गया।
🎖️ पुरस्कार वितरण
विजेता छात्र-छात्राओं को खंड शिक्षा अधिकारी धर्मराज सरोज द्वारा ट्रॉफी व प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। मण्डल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में रामशंकर पराशर,हरेश चौहान, कविता झिंगरन, अनिल कुमार, गीती कहकशी, उपासना चौहान (कस्तूरबा पीटीआई), अरविंद उपाध्याय, रेनू शर्मा, मोहित पांडे, पुष्पा चौहान, ज्योति सिंह, माधवी सिंह, रेनू, तिलक सिंह, राजीव, वलवेंद्र सिंह सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं। स्वल्पाहार वितरण का कार्य विवेक माहेश्वरी के निर्देशन में संपन्न हुआ।
🏃♂️ प्राथमिक संवर्ग प्रतियोगिताएँ
(दौड़ 50, 100, 200, 400 मीटर, खो-खो, कबड्डी, लंबी कूद)
बालक वर्ग विजेता:
🏅 50 मीटर – 1. उमेश (वास अगरिया) 2. कुंज (वास अगरिया) 3. डेविड (नगला राम बक्श)
🏅 100 मीटर – 1. प्रवीण (वास अगरिया) 2. गजेन्द्र (उजरई जाट) 3. अभी (उजरई जाट)
🏅 200 मीटर – 1. आदित्य (उजरई जाट) 2. हेमंत (खेड़ा हाजीपुर) 3. वंश (उजरई कलां)
🏅 400 मीटर – 1. उमेश (वास अगरिया) 2. प्रवीण (वास अगरिया) 3. हसन (कम्पोजिट उजरई)
🏆 खो-खो – कम्पोजिट उजरई
🏆 कबड्डी – कम्पोजिट उजरई
🏅 लंबी कूद – 1. आदित्य (उजरई कलां) 2. लव (उजरई कलां) 3. हेमंत (खेड़ा हाजीपुर)
बालिका वर्ग विजेता:
🏅 50 मीटर – 1. निक्की (उजरई जाट) 2. रिया (उजरई जाट) 3. जोया (वास अगरिया)
🏅 100 मीटर – 1. कृष्ना (उजरई जाट) 2. खुशबू (वास अगरिया) 3. राशि (उजरई जाट)
🏅 200 मीटर – 1. खुशबू (उजरई जाट) 2. परी (उजरई जाट) 3. रिया (उजरई जाट)
🏅 400 मीटर – 1. परजीना (वास अगरिया) 2. खुशबू (वास अगरिया) 3. कृतिका (टर्रकपुर)
🏆 खो-खो – उजरई जाट
🏆 कबड्डी – उजरई जाट
🏅 लंबी कूद – 1. खुशबू (वास अगरिया) 2. कृष्णा (उजरई जाट) 3. बबली (आंवलखेड़ा)
🏃♂️ जूनियर संवर्ग प्रतियोगिताएँ
(दौड़ 100, 200, 400, 600 मीटर, खो-खो, कबड्डी, लंबी कूद, तश्तरी फेंक, गोला फेंक)
बालक वर्ग विजेता:
🏅 100 मीटर – 1. प्रदीप (आंवलखेड़ा) 2. विमलेश (रहन कलां) 3. श्रीकृष्ण (उजरई)
🏅 200 मीटर – 1. नरेश (वास शोभाराम) 2. अजय (आंवलखेड़ा) 3. गौरव (रहन कलां)
🏅 400 मीटर – 1. अभिषेक (खेड़ा हाजीपुर) 2. अजय (वास अचलू) 3. प्रदीप (आंवलखेड़ा)
🏅 600 मीटर – 1. अभिषेक (खेड़ा हाजीपुर) 2. प्रदीप (आंवलखेड़ा) 3. अजय (वास अचलू)
🏅 तश्तरी फेंक – 1. प्रदीप (आंवलखेड़ा) 2. आकाश (मुड़ी जहांगीरपुर) 3. दीपक (उजरई पड़ाव)
🏅 गोला फेंक – 1. प्रदीप (आंवलखेड़ा) 2. आकाश (मुड़ी जहांगीरपुर) 3. ईद मुहम्मद (धींगरौली)
🏅 लंबी कूद – 1. अजय (आंवलखेड़ा) 2. नरेश (वास शोभाराम) 3. देवेंद्र (आंवलखेड़ा)
बालिका वर्ग विजेता:
🏅 100 मीटर – 1. भूमि (उजरई जाट) 2. अल्शिफा (आंवलखेड़ा) 3. आसमानी (रहन कलां)
🏅 200 मीटर – 1. मोहिनी (रहन कलां) 2. साक्षी (उजरई पड़ाव) 3. संध्या (हसनपुर)
🏅 400 मीटर – 1. डिंपल (खेड़ा हाजीपुर) 2. मनीषा (रहन कलां) 3. गोलोन (हसनपुर)
🏅 600 मीटर – 1. डिंपल (खेड़ा हाजीपुर) 2. मनीषा (रहन कलां) 3. गोलोन (हसनपुर)
🏅 तश्तरी फेंक – 1. खुशी (वास शोभाराम) 2. राधिका (धींगरौली) 3. जानू (आंवलखेड़ा)
🏅 गोला फेंक – 1. आराध्या (आंवलखेड़ा) 2. किट्टू (उजरई) 3. कमलेश (रहन कलां)
🏆 खो-खो – रहन कलां
🏅 लंबी कूद – 1. तनु (वास शोभाराम) व जानू (आंवलखेड़ा) 2. संध्या (हसनपुर) 3. बुलबुल (खेड़ा हाजीपुर)
