आगरा, 30 सितंबर। विक्टोरिया इंटर कॉलेज,धूलियागंज में आयोजित की गई 67वीं माध्यमिक विद्यालयी जनपद स्तरीय अंडर 14 वर्ष एवं 19 वर्ष टेबल टेनिस (बालक) प्रतियोगिता में अंडर 14 वर्ष फाइनल मुक़ाबले में एम0 डी0जैन इकॉ ने विक्टोरिया इकॉ को 2-0 से हराकर विजेता होने का गौरव हासिल किया। अंडर 19 वर्ष फाइनल मुक़ाबले में राधा बल्लभ इं0का0 ने एम0डी0 जैन इं0कॉ0 को 2-1 से हराकर विजेता होने का गौरव हासिल किया।
उदघाटन एवं पुरस्कार वितरण विक्टोरिया इ का के प्रबन्ध समिति अध्यक्ष डॉएस0पी0 शर्मा,उपप्रबंधक महाराज सिंह त्यागी, प्रधानाचार्य जगदीश शर्मा द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं विजेता खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान कर किया गया। प्रतियोगिता में 9 विद्यालयों की टीम ने प्रतिभाग किया।
उपरोक्त अवसर पर ज़िला क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल, सुरेंद्र सिंह,अतुल सोलंकी, वीरेंद्र वर्मा,विनय कुमार त्रिपाठी,रवींद्र गुप्ता, उपमा सिंह,गुंजन जादौन व प्रेरणा सिंह आदि ने प्रतियोगिता संपन्न कराने मैं अपना योगदान दिया। प्रतियोगिता के निर्णायकों में ज़ुनैद सलीम व गर्ग ऋषी आदि शामिल थे।
67वीं मंडलीय प्रतियोगिता हेतु चयनित खिलाड़ी
अंडर 19 वर्ष
रितिक,अमित,वैभव व वंश सभी 4 (राधा बल्लभ इ का)
सिद्धार्थ (एम डी जैन इ का)
अंडर 14 वर्ष
वरुण दिवाकर एवं हर्षित धाकड़ दोनों
(एम डी जैन इ का)
रितेश एवं रिषभ दोनों
(राधा बल्लभ इ का)
गौरव
(विक्टोरिया इं. का)