आगरा। उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश मिट्टी वाली कुश्ती प्रतियोगिता 12.10.2025 से 14 .10. 2025 तक राजकीय इंटर कॉलेज जालौन में आयोजित होने जा रही है। उक्त प्रतियोगिता में आगरा की टीम भी भाग लेने जालौन जाएगी। दिनांक 7 अक्टूबर 2025 को कृष्णा अकेडमी नौमील, मलपुरा में प्रातः 8:00 बजे से टीमों का चयन किया जाएगा। पहलवानों की भार श्रेणी निम्न प्रकार से है पुरुष वर्ग में 57 किलोग्राम ,65 किलोग्राम 74 किलोग्राम ,86 किलोग्राम ,97 किलोग्राम और 125 किलोग्राम भार तक। महिला वर्ग में 50 किलोग्राम ,53 किलोग्राम, 57 किलोग्राम ,62 किलोग्राम ,68 और 76 किलोग्राम। इच्छुक पहलवान कोच पुष्पेन्द्र सिंह से मो. न. 7088757889 या कृष्णा चाहर से मोन. 8445395601 पर संपर्क कर सकते हैं। यह जानकारी कुश्ती सचिव लेफिनेंट नेत्रपाल सिंह ने दी।
