
आगरा। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव डॉ हरि सिंह की सूचना अनुसार सेंट एंड्रूज स्कूल बरौली अहीर के अमन कुशवाह का चयन देहरादून में होने वाली 50वीं सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए यूपी टीम में किया गया है । यह प्रतियोगिता 4 से 10 अक्टूबर तक खेली जाएगी अमन कुशवाह सेंट एंड्रूज के बास्केटबॉल कोच आशीष जादौन, श्यामवीर सिंह और कन्हैया के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं ।अमन के चयन पर सेंट एंड्रूज के सीएमडी डा. गिरधर शर्मा ,आगरा बास्केटबॉल संघ के संयुक्त सचिव डॉ रीनेश मित्तल ,सचिन जोशी, शैलेंद्र सोनी ,राहुल सक्सेना, हैप्पी शर्मा, दीपक कुमार, प्रतिभा जैन, कुलदीप सिंह, अयन्त राना ,संतोष यादव ,मनीष कुमार, नमन सिंह ,आशीष वर्मा ,मनोज सिसोदिया, पंकज ,हिमांशु आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं


