Agra News: स्वामी टेऊंराम आश्रम में हुआ भव्य सत्संग समारोह, भक्ति और ज्ञान की वर्षा में डूबे श्रद्धालु

Press Release

आगरा: स्वामी टेऊंराम आश्रम, केदार नगर, आगरा में शनिवार को एक अत्यंत दिव्य एवं भक्तिमय सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर श्री प्रेम प्रकाश मंडल के महामंडलेश्वर परम श्रद्धेय सद्गुरु स्वामी श्री भगत प्रकाश जी महाराज अपने संत मंडल सहित पधारे।

सांयकाल से चले इस आयोजन में सद्गुरु महाराज जी ने अपने अमृत वचनों द्वारा श्रद्धालुजनों को जीवन के वास्तविक उद्देश्य, सेवा, भक्ति और आत्मिक ज्ञान की ओर प्रेरित किया। उन्होंने कहा— सच्चा सुख संसार में नहीं वह केवल
सतगुरु की भक्ति,सेवा और नाम -स्मरण में है! जो प्रेम से जुड़ता है,वही जीवन को सार्थक बनाता है।”

सद्गुरु भगत प्रकाश जी महाराज ने बताया कि यह मनुष्य जन्म परम दुर्लभ है, इसे सत्संग, सेवा और सच्चे ज्ञान से ही सफल किया जा सकता है। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रेम, नम्रता और सेवा भाव अपनाने का संदेश दिया।

आश्रम की मुख्य सेविका दीदी भगवंती साजनानी वह संत मंडल के अन्य पूज्य संतों ने भी साधना, संयम और प्रेम मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। सत्संग के उपरांत प्रसादी एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों, श्रद्धालुजनों, सेवा मंडल, युवक-युवती मंडल व महिला मंडल के सदस्यों ने इस पावन आयोजन में बढ़-चढ़कर सेवा की।

कार्यक्रम का आयोजन स्वामी टेऊंराम आश्रम समिति द्वारा भक्ति एवं अनुशासन के साथ संपन्न कराया गया। ॐ श्री सतनाम साक्षी के उद्घोष से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना रहा।

सेवा में भगवंती साजनानी, निर्मला लालवानी, श्याम चाँदनी भोजवानी, विनोदसाजनानी, जगदीश मोहनानी, राजू सिंघानी, विकास जेठवानी, सुनील, मनीष, अमित, अनिल, किशोर, राजा, इंदु, निशा, रेखा, दीपा शीला, कशिश, जानकी, लीलू, भारती पूजा, कोमल आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- पुष्पेंद्र गोस्वामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *